लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदान जरूरी :मुन्नेलाल
जौनपुर,संकल्प सवेरा- विधानसभा चुनाव मे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश इलेक्शन व एडीआर के द्वारा सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत श्री अभिमन्यु यादव महाविद्यालय लपरी मे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत वाद -विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया!
महाविद्यालय के प्रबंधक मुन्नेलाल यादव ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपना मत देने का अधिकार है अपनी स्वेच्छा से किसी भी प्रत्याशी को अपना मत दे सकता है किसी भी व्यक्ति का मत देने से रोका नहीं जा सकता है यदि कोई लालच देकर, डरा- धमकाकर वोट लेता है तो आप इसकी शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी व राज्य निर्वाचन आयोग को दे सकते हैं।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ०वकील यादव व शिक्षक डॉ०अखिलेश ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को मतदान अवश्य करना चाहिए मतदान से ही हमारे देश और राष्ट्र का भविष्य का निर्माण होता है !
शिक्षक डॉ०बृजेश कुमार व डॉ० नीलम ने कहा कि हम सभी को अपना प्रतिनिधि ऐसा चुनना चाहिए जो मिलनसार हो किसी के प्रति भेदभाव न रखता हो जात-पात ऊंच-नीच सभी को बराबर देखता हो!
महाविद्यालय की छात्रा नीतू यादव
व ललिता ने कहा कि हम सभी को ऐसे प्रत्याशी को कभी वोट नहीं देना चाहिए जो हमें लालच देकर रिश्वत देकर झूठ बोलकर ,डरा धमका कर अपने पक्ष में वोट लेने के लिए कोशिश करें हमें स्वच्छ छवि योग्य प्रत्याशी का चुनाव करना चाहिए जिससे हमारा लोकतंत्र मजबूत हो।
वाद -विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीतू यादव ,द्वितीय स्थान ललिता यादव ,तृतीय स्थान संगम यादव ने प्राप्त किया जिन्हें प्रमाण पत्र व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया गया!
इस वाद विवाद प्रतियोगिता में मुख्य रूप से दिलीप ,ललिता ,संगम ,नीतू, वंदना, राम आशीष, रूपा, सोनाली, अंतिमा ,अंशिका ,शिल्पा, सरिता, साक्षी ,सुमन, हेमा ,सुप्रिया ,रूपाली, कुमकुम आदि ने भाग लिया ।
कार्यक्रम संचालन आयोजक रमेश यादव ने किया तथा सभी के प्रति आभार जताया












