नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शुरू हो गया है। देशभर में 9 हजार से अधिक प्रतिनिधि नए अध्यक्ष को चुनने के लिए अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। वोटिंग का समय शाम 4 बजे तक है। करीब 22 साल बाद कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। गांधी परिवार के करीबी मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बीच मुकाबला है। मतों की गिनती बुधवार को होगी। मतों की गिनती के बाद लगभग 24 साल बाद कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से होगा। सोनिया और प्रियंका गांधी दिल्ली में वोट डालेंगे जबकि राहुल गांधी कर्नाटक में वोट करेंगे
खड़गे और थरूर के बीच हुई बात
.jpg)
कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह हमारे आंतरिक चुनाव का हिस्सा है। हमने एक-दूसरे से जो कुछ भी कहा वह दोस्ताना अंदाज में कहा। हमें मिलकर पार्टी को मजबूत बनाना है। शशि थरूर ने मुझे फोन किया और शुभकामनाएं दीं और मैंने भी उन्हें यही कहा
राहुल गांधी बेल्लारी में डालेंगे वोट
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक के बेल्लारी में वोट डालेंगे। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के दौरान ही पोलिंग बूथ बनाया गया है.jpg)
दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में 280 प्रतिनिधि डालेंगे वोट
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और अन्य CWC सदस्यों एवं वरिष्ठ नेताओं सहित कुल 75 कांग्रेस प्रतिनिधि दिल्ली के ऑल इंडिया कांग्रेस दफ्तर मुख्यालय में अपना वोट डालेंगे। दिल्ली कांग्रेस कार्यालय में 280 प्रतिनिधि वोट डालेंगे
.jpg)
.jpg)












