निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा । कस्बा के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय से सोमवार को मतदाताओं को जागरूक करने के लिये छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकाली गयी। रैली कालेज से निकल कर कस्बे से होते हुए पुनः कालेज पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। रैली में छात्र मतदाताओं को जागरूक करने के हाथों में नारे लिखे तख्तियां लिए हुए थे। नारे भी लगा रहे थे।
रैली को कालेज के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ सेवारत के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्राचार्य डा. रूबी राय, राहुल सिंह, अनिल अस्थाना, मनीष सिंह, सदानंद सिंह अन्य रहे।












