सिकरारा। स्थानीय क्षेत्र के भभौरी स्थित माता प्रसाद आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्घाटन में बतौर मुख्य अतिथी संबोधित करते हुए महाविद्यालय के संचालक डॉ0 विजय बहादुर सिंह ने कहा कि सभी स्वयं सेवक राष्ट्र निर्माण व समाज के प्रति अपनी भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करे ।
स्वंय सेवक समाज की एक धुरी है।साथ ही स्वयं सेवक अपनी सामाजिक दायत्व को समझते हुए समाज मे जागरूकता फैलाने का काम करे ।कार्यक्रम प्रारंभ होने से पहले स्वयं सेवकों ने शिविर स्थल विश्वभर नाथ मंदिर
,प्राथमिक विद्यालय विसावा,सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र विसावा के आस पास सफाई करके आम जनमानस को संदेश दिया कि अपने आस पास सफाई रखे जिससे रोगों से बचाव हो सके।इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 नीतू सिंह,डॉ0 आनन्द सिंह,डॉ0संजय सिंह,डॉ0 आकांक्षा यादव,डॉ0 मधुबाला मिश्रा,
डॉ0 सुधाकर सिंह,डॉ0 अखिलेश सिंह,डॉ0लाल चन्द्र मौर्य, डॉ0 महेश मौर्य, डॉ0 सतीश कुमार ,विश्वभर नाथ सिंह,जय शंकर तिवारी ,मनोज कुमार उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ0 सीमा सिंह ने किया।












