महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: श्रीकला धनंजय सिंह
प्रत्येक न्याय पंचायत में 1 ग्राम न्यायालय खोला जाय:जिला पंचायत अध्यक्ष
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, योजना के अंतर्गत गांव-गांव में जनमानस के विचार को परिवर्तित करने हेतु अभियान चलाए जाने की जरूरत:बृजेश सिंह प्रिंशू
संकल्प सवेरा,जौनपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वाधान में जिलाधिकारी मीटिंग हॉल कलेक्ट्रेट जौनपुर में 23 जुलाई 2021 को महिलाओं हेतु विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी द्वारा कार्यक्रम में आए हुए निर्वाचित महिला ग्राम प्रधानों को धन्यवाद दिया गया एवं आशा व्यक्त की गई कि जो भी यहां कानूनी जानकारी दी गई है
तथा कार्यालय के कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी गई है, इन सबको आप लोग समझेगी और कोई समस्या हो तो पूछ भी लेंगी। महिलाओं के विरुद्ध होने वाली हिंसा चाहे वह घरेलू हिंसा हो या यौन हिंसा हो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इस हेतु एक व्यापक अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है, जिसमें प्राथमिक रूप से सर्वप्रथम ब्लाकों पर कार्यक्रम किया जायेगा उसके बाद गांव में कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे और पंचायती राज की अवधारणा के तहत बृहद अभियान चलाया जायेगा। जिससे समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया जा सके और समाज को स्वास्थ्य सुरक्षित रखा जा सके। अंत मे उन्होंने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत में 1 ग्राम न्यायालय खोला जाय ताकि छोटे मोटे मामले वही पर निपटारा हो सके।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पंचायत जौनपुर की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीकला रेडी, विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह (प्रिंशू), उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती शशि मौर्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। आगंतुक अतिथियों का स्वागत जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी द्वारा किया गया।
तत्पश्चात आई हुई महिलाओं को विधिक जानकारी देते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न, निवारण, प्रतितोष पर चर्चा किया गया। जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया उक्त अधिनियम में हर विभाग में कमेटी बनी हुई है, साथ ही जहां 10 से कम लोग कार्य करते हैं वहां उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई करने हेतु जिला स्तर पर एक आंतरिक कमेटी बनी हुई है।
वर्तमान में जिला स्तर पर गठित कमेटी की अध्यक्ष प्रवक्ता एवं हेड मनोविज्ञान विभाग तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर डॉक्टर माया सिंह, सदस्य के रूप में महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, स्टाफ नर्स अमृता राय कार्यरत हैं।
तत्पश्चात बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय द्वारा महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 181 महिला हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन इत्यादि नंबरों की जानकारी देते हुए 112 नंबर की भी जानकारी दी गई।
उसके पश्चात साइबर क्राइम से अपनी सुरक्षा कैसे करें के विषय में एटीएम कार्ड को कैसे सुरक्षित रखें, बैंक में ठगी का शिकार होने से कैसे बचें, सोशल साइटों के अपने आईडी को कैसे सुरक्षित रखें के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि निश्चित रूप से शासन कार्य सराहनीय कार्य है। कोविड-19 के बाद ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए और आज आने वाली महिलाएं जो चुनी हुई महिला ग्राम प्रधान है,













