विनय जायसवाल बने राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रदेश भर के व्यापारियों ने जताया हर्ष

संकल्प सवेरा, जौनपुर। राष्ट्रीय व्यापार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी के द्वारा जौनपुर शहर के अंतर्गत रहने वाले विनय जायसवाल को राष्ट्रीय व्यापार संघ का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया l
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त होने के पश्चात विनय जायसवाल ने बताया कि मेरे जीवन का सिर्फ एक ही लक्ष्य है हर जरूरतमंदों की सेवा करना, जिसे पूरा करने के लिए मैं दिन-रात मेहनत करूंगा और पूरे भारत में राष्ट्रीय व्यापार संघ का संगठन बहुत ही मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा l
जिससे व्यापारियों को आने वाले दिनों में किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो, व्यापारी अपना व्यापार बिना किसी समस्या के कर सके् l , व्यापारी हमारे समाज की रीढ़ होते हैं उन्हीं के द्वारा दिए गए टैक्स से सरकार का काफी फायदा होता है l संपूर्ण छोटे व्यापारियों की आर्थिक विकास और सतत विकास के लिए प्रयास करूंगा l व्यापारियों के सामने आने वाली चुनौतियों को हल करने की रणनीति बनाई जाएगी l संघठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से व्यापारियों ने विनय जायसवाल की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त किया l उनके नेतृत्व में संगठन की तरक्की होगी और संगठन मजबूत एवं सशक्त होगा l
हम उनके बेहतर एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं l वे बतौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संगठन को नई ऊर्जा एवं ताकत देंगे ऐसी अपेक्षा है, वे मजबूत संगठन कर्ता एवं कुशल युग पुरुष हैं l नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने केंद्रीय टीम सहित व्यापारियों का आभार जताया |
बधाई देने वालों में शनि उपाध्याय, मनीष सिंह, मोतीलाल सोनी, प्रेम शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, रितेश मोदनवाल, चंद्रेश जायसवाल, संतोष शर्मा, सुरेश सेठ, साधना सिंह, अनिल वर्मा, बिंदु पांडे, अंकित मौर्य, जयप्रकाश शर्मा, विजय अग्रवाल, रोहित शर्मा, विजय नाथ पांडे, इत्यादि लोग शामिल रहे!













