थानाध्यक्ष ने समझा-बुझाकर खुलवाया जाम
जौनपुर ।सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर बाजार में हाथरस की बिटिया के साथ हुई घटना को लेकर महिला पुरुष गुरुवार को दोपहर में चक्का जाम कर दिया। जिससे एक घंटे चक्का जाम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष पुलिस ने काफी प्रयास के बाद समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया।
हाथरस में हुई रेप की घटना को लेकर उडली खम्भौरा, जंगीपुर , सोनीकपुर भकुरा के महिला पुरुष युवाओं ने गांव-गांव घूम कर नारेबाजी प्रदर्शन करते हुए सिद्धीकपुर बाजार में पहुंचे और वहां चक्का जाम कर दिया और इस जाम का नेतृत्व कर रहे शक्ति कुमार, आशु गौतम, अंकुश, राज, सुशील बौद्ध ने कहा कि हाथरस की घटना निन्दनीय है। वहां के पीड़ित परिवार को न्याय चाहिए और आरोपियों के ऊपर कड़ी से कड़ी सजा फांसी दी जाए।

इसको लेकर वह जाम करके नारेबाजी प्रर्शदन करने लगे। और इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग भी टूट गई। सिद्धिपुर बाजार के दोनों तरफ 2 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया। इस दौरान लोगों को आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ । हालांकि उस में एंबुलेंस और बीमार लोगों के वाहनों को जाम से रास्ता दे दिया जा रहा था ।मामले की जानकारी होते हैं थानाध्यक्ष सुधीर कुमार आर्य व चौकी प्रभारी पूर्वांचल राजेश कुमार सिंह मय फोर्स के साथ पहुंच गए और चक्का जाम कर रहे युवाओं महिलाओं को समझाने लगे कि सरकार पूरी तरह से इस मामले में लगी हुई है। किसी तरह की कोई नाइन्साफी नहीं होगी बल्कि उन्हें न्याय मिलेगा। एसआईटी जांच कर रही हैं।
इसकी जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। काफी मशक्कत के बाद तब चक्का जाम खुल सका ।हालांकि इस दौरान पुलिस को कड़े तेवर अपनाने पडे और चक्का जाम कर रहे जिद पर अडे लोगों को खदेड़ दिया। इस अवसर पर आशीष कुमार अशोक भरत सूरज सुजीत साहबलाल मोहन सुशील रूपल धनपत्ति कर्मा सोहनी अनिल समेत मौजूद रहे।












