जौनपुर-जिले के बदलापुर पड़ाव के पास स्थित एकल विद्यालय अभियान के जिला कार्यालय पर ग्राम स्वराज मंच के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा गांधी जयन्यी मनायी गयी
कार्य क्रम के दौरान ग्राम स्वराज मंच के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने कहा कि देश की आजादी में बापू के अभूतपूर्व योगदान को कोई नहीं भुला सकता है।वे सत्य और अहिंसा की राह पर चलने वाले महात्मा थे। देश-दुनिया में आज भी उनके विचार जीवित हैं।
सभी धर्मों का वे सम्मान करते थे। हालांकि महात्मा गांधी धर्म परिवर्तन के विरोध में थे।उन्होंने धर्म-परिवर्तन के सभी तर्कों एवं प्रयासों को अस्वीकृत किया जिलाध्यक्ष ने कहा कि ऐसे महापुरुषों की जयन्ती हम सभी लोगों को प्रतिदिन मनाना चाहिए तथा उनके विचार धाराओं पर काम भी करना चाहिए
इस अवसर पर विजय कुमार साहू, मोहन लाल यादव,आलोक विश्वकर्मा,विशंभर उपाध्याय, सूरज,मीना देवी,मीरा देवी, नीलम देवी आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे|












