जौनपुर का विजयलक्ष्मी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल खुद icu में है:दीपक सिंह
संकल्प सवेरा, जौनपुर। वैसे तो जौनपुर के अस्पतालों के शिकारी रवैया से सभी भिज्ञ है लेकिन 15 अगस्त के दिन जब सारा देश आजादी का महोत्सव मना रहा था तो जौनपुर का एक अस्पताल विजय लक्ष्मी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर अपने मरीज अहाना सिंह के जीवन के साथ खेल रहा था और खेल का अंत अहाना सिंह के जीवन के अंत के साथ हुआ….उक्त बातें सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष सिंह ने कही आगे उन्होंने कहा कि
हर बार की तरह इस बार भी मैंने यह देखा कि इस जानलेवा घटना के बाद भी जनपद का कोई सामाजिक कार्यकर्ता, नेता, सांसद, विधायक, मंत्री या सामाजिक संगठन/ संघ/सेना आगे नहीं आया क्योंकि इस घटना से किसी का भी स्वार्थ सिद्ध नहीं हो रहा था। इस परिस्थिति में राष्ट्र महानिर्माण सभा ने आगे बढ़कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए व अहाना सिंह को न्याय दिलाने के लिए जनपद की जन भावनाओं के साथ कदमताल करते हुए बिना इस बात का ध्यान दिए
कि घटना किस जाति या धर्म के साथ घटी है अहाना को न्याय दिलाने का उत्तरदायित्व अपने कंधे पर लिया है और राष्ट्र महानिर्माण सभा का वादा है कि संबंधित अस्पताल को उसकी लापरवाही का अंजाम कानूनी तरीके से भुगतना पड़ेगा
ताकि इस तरह की दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकी जा सके तथा भविष्य में गरीब, शोषित व वंचित जान के साथ खिलवाड़ ना हो सके…..। इस दौरान दीपक सिंह, शैलेन्द्र सोनकर,आसुतोष सिंह,मेजर के के सिंह,आर पी सिंह,संदीप सिंह,सुनील सिंह,संदीप सिंह,विशाल,रविन्द्र ,गीता गुप्ता,सुनीता सिंह सहित सैकड़ों लोग रहे।













