वृद्ध हुआ जहर खुरानी का शिकार
नपा अध्यक्ष की बेटी की वैवाहिक कार्यक्रम में जा रहा वृद्ध हुआ शिकार
शाहगंज,sankalp savera / जौनपुर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करने के दौरान जहरखुरानो ने नशीला पदार्थ का सेवन करा कर सारा सामान लेकर चम्पत हो गये। बेहोशी की हालत में मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दे कर इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां पर इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष की बेटी की शादी समारोह में वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न कराने जा रहे नगर के शाहपंजा मोहल्ला निवासी 66 वर्षीय इन्दूनाथ पांडेय उर्फ बैजू महराज शुक्रवार की दोपहर दून एक्सप्रेस से लखनऊ जाना था। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान जहरखुरानो ने सुर्ती में नशीला पदार्थ खिलाकर कर सारा सामान लेकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दे इलाज हेतु निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया।












