जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति ने बुधवार को कामकाज शुरू कर दिए। विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ बैठक कर विश्वविद्यालय के प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी लिया।
काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर टीएन सिंह बुधवार को विश्वविद्यालय में पहुंचे ।वह आवासी परिसर होकर दोपहर में कार्यालय पहुंचे ।वहां उन्होंने कामकाज शुरू किया ।इसके अलावा अधिकारियों के साथ बैठक के विश्वविद्यालय के प्रगति रिपोर्ट के बारे में भी जाना ।जिसमें कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ,वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह और सहायक कुलसचिव अमृतलाल,डा केएस तोमर शामिल हुए। जिसमें परीक्षाओं की तैयारी को लेकर व अन्य कार्यों पर बारी-बारी से चर्चा की और प्रगति रिपोर्ट के बारे में जानकारी ली ।इसके बाद कर्मचारियों से मिले।
हमारी कार्य करने की स्टाइल अलग टेबलो पर मौजूद रहे कर्मचारी: कुलपति प्रो टीएन सिंह
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर टीएन सिंह ने कहा कि हमारी कार्य करने की स्टाइल कुछ अलग है ।हम सभी विभागों के सभी टेबल पर आएंगे। कर्मचारियों से मिलेंगे कर्मचारी अपने पटल पर टेबल पर मौजूद रहे ।मुलाकात नहीं करूंगा वहीं मिलूंगा। कुलपति ने उक्त बातें मिलने का प्रयास कर रहे कर्मचारियों से कहीं। उन्होंने कहा कि काम में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सब अपने टेबल पर रहे कार्य करें हम स्वयं सभी विभागों पर चलकर आएंगे और सब की प्रगति रिपोर्ट भी देखेंगे। जिसके बाद सभी कर्मचारी अपने टेबल पर लौट गये।
कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने बुके भेंट कर किया स्वागत
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रभार देख रहे काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर टीएन सिंह बुधवार को विश्वविद्यालय में पहुंचे और कुलपति कार्यालय में उन्होंने बकायदे कामकाज को शुरू किया। उस दौरान कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष श्रीनाथ , उपाध्यक्ष मोहम्मद इमाम, महामंत्री दियजेंद्र उपाध्याय,करूणा निराला समेत संघ मोर्चा के सभी कर्मचारी कुलपति से मिले और उन्हें बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। और कर्मचारियों के हित में कार्य करने के लिए अनुरोध किया। इस दौरान मनीष कुमार। दूधनाथ यादव जयसलाल समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।












