जौनपुर। 23वें दीक्षान्त समारोह में प्रथम प्रयास में स्नातक कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 16 मेधावियों को स्वर्ण पदक मिला, जिसमें 10 छात्राएं व 6 छात्र शामिल रहे। बी.टेक. मैकेनिकल में अबूफजल, बी.टेक. इलेक्ट्रानिक्स एण्ड इन्स्ट्रूमेंटेशन में रवि पटेल, बी.टेक. इलेक्ट्रिकल, मान्डवी जायसवाल, बी.टेक. इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्युनिकेशन में रूपम यादव, बी.टेक. इनफारमेशन टेक्नालाॅजी में अंजली गुप्ता, बी.टेक. कम्प्यूटर साइंस में पूजा शर्मा, बी.फार्मा में चित्रा गंगवार, बी.ए. में शिवांगी सिंह, बी.एस-सी. में सूर्य प्रकाश पाल, बी.काम. में शिवांगी सिंह, बी.एस-सी. (कृषि) में समृद्धि सिंह, बी.पी.ई. में त्रिभुवन चैहान, बी.एड में अनुराग दूबे, एल एल. बी. में हृतिका श्रीवास्तव, बी.सी.ए. में आदर्श पाल एवं बी.बी.ए. में नेहा वर्मा को गोल्ड मेडल मिला।
प्रथम प्रयास में स्नातकोत्तर कक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 49 मेधावियों को स्वर्ण पदक मिला जिसमें 31 छात्राएं व 18 छात्र शामिल रहे। इस बार अतुल माहेश्वरी स्वर्ण पदक की शुरूआत हुई है। जनसंचार विषय मे सर्वोच्च अंक पाने पर आशुतोष त्रिपाठी, को यह पदक मिला।
एम.सी.ए. में विजय कुमार गौड़, एम.बी.ए. ई-कामर्स में रोहित सिंह, एम.बी.ए. में पारूल पाण्डेय, एम.बी.ए. एग्री-बिजनेस में अंकित सिंह, एम.बी.ए. बिजनेस इकोनामिक्स में शिवानी पाण्डेय, एम.बी.ए. फाइनेन्स एण्ड कन्ट्रोल में लक्ष्मी मौर्या, एम.बी.ए. एच.आर.डी. में अदीबा अनवर, एम.एस-सी. बायोकेमेस्ट्री में रंजीत कुमार विश्वकर्मा, एम.एस-सी. माईक्रोबायोलाॅजी में अजीजा नेयाज, एम.एस-सी. बायोटेक्नोलाॅजी में जूही शर्मा, एम.एस-सी. पर्यावरण विज्ञान में अंकिता कुशवाहा, एम.ए. व्यावहारिक मनोविज्ञान में प्रज्ञा सिंह, एम.ए. मास कम्यूनिकेशन में आशुतोष त्रिपाठी, प्राचीन इतिहास में आशुतोष कुमार, सैन्य विज्ञान में सौरभ दूबे, अर्थशास्त्र में शिवानी सिंह, शिक्षाशास्त्र में श्रद्धा दूबे अंगे्रजी में अदनान खान, भूगोल में शिवांगी सिंह, हिन्दी में कु0 ज्योति मिश्रा एवं साजिदा बानो गृह विज्ञान फूड न्यूट्रिशन में निधि सिंह, गृह विज्ञान ह्यूमन डेवलपमेन्ट में बीना त्रिगुनाइत, मध्यकालीन इतिहास में ऋचा पाण्डेय, संगीत गायन में प्रियंका सिंह, दर्शनशास्त्र में श्वेता सिंह, राजनीति शास्त्र में कु0 प्रियंका मोदनवाल, संस्कृत में कु0 हेमलता विश्वकर्मा, समाजशास्त्र में राम चन्द्र यादव, उर्दू में उज़्मा खातून, मनोविज्ञान में लक्ष्मी, एम.एड में प्रमोद कुमार, एम.काम में प्राची गर्ग, वनस्पति विज्ञान में प्रिया सिंह, रसायन विज्ञान में राहत फिरदौस, गणित में शिप्रा सिंह, भौतिक विज्ञान में पूजा मिश्र, जन्तु विज्ञान में कु0 सन्ध्या सिंह, एम.एस-सी. कृषि एग्रीकल्चरल इकोनामिक्स में निधि कुमारी एम.एस-सी एनिमल हस्बेन्ड्री एण्ड डेयरिंग में आकाश कुमार सिंह, जेनेटिक्स एण्ड प्लांट ब्रीडिंग में नेहा सिंह, हार्टिकल्चर में अमन श्रीवास्तव, प्लांट पैथोलाॅजी में अजीत प्रताप यादव , एग्रोनाॅमी में आदित्य कुमार, एग्रीकल्चल कमेस्ट्री एण्ड स्वायल साइंस में धनन्जय मौर्या, इन्टोमोलाॅजी में अजीत पाण्डेय, एग्रीकल्चर एक्सटेन्शन में पार्थ प्रतीक एवं एल एल.एम. में तान्या गुप्ता को स्वर्ण पदक मिला। इस वर्ष स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा में 150507 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिसमें से 142235 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। परास्नातक में 28303 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिसमें से 27348 उत्तीर्ण हुए।











