यूपी में दस मार्च को होगा किसान युवा विरोधी राज के अंत का एलान: विवेक रंजन
अखिलेश यादव के नेतृत्व में आ रहा है जनता का राज
सायकिल वाला बटन दबाकर दें भाजपा के हर जुल्म का जवाब
सपा प्रदेश सचिव
जौनपुर,संकल्प सवेरा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में युवा विरोधी, किसान विरोधी, सामाजिक न्याय विरोधी योगीराज की उल्टी गिनती शुरू हो गई। आगामी दस मार्च को इसके अंत का विधिवत एलान हो जाएगा। उन्होंने कहा है कि यह एलान 1977 जैसा हो, इसके लिए लोकतन्त्र में विश्वास में रखने वाले सभी साथी एक- एक मतदाता से सम्पर्क करें और उनसे कहें कि सायकिल वाला बटन दबाकर भाजपा के एक एक जुल्म का जवाब दें।
रविवार को अपने आवास पर मिलने आए साथियों से सपा प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने कहा है कि अपने पिता स्वर्गीय डॉक्टर केपी यादव के साथ रहकर लम्बे राजनीतिक और सामाजिक जीवन में मैंने कभी ऐसी सरकार नहीं देखी जो हर बात का जवाब लाठी से दे।
इस सरकार ने तो महिलाओं को भी पिटवाने में संकोच नहीं किया। इसे लेकर लोगों में गुस्सा है। वह इसका जवाब सरकार के ही तरीके से दे सकते हैं। उन्होंने कहा है कि इसे लेकर सतर्क रहने और लोगों को समझाने की जरूरत है कि वह सरकार की हिंसा का जवाब हिंसा से नहीं, वोट से दें।
सपा प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने कहा है कि सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में दस मार्च को उत्तर प्रदेश में जनता राज की वापसी का एलान होने वाला है। इसलिए हम समाजवादी साथियों की फिलहाल की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि हम जनता को समझाएं कि लोकतन्त्र में सरकार के हर जुल्म का जवाब वोट है।
वह इस वोट से ही भाजपा के हर जुल्म का जवाब दे। उन्होंने कहा है कि निष्पक्ष चुनाव लोकतन्त्र का गौरव है। चुनाव संपादन में लगे अधिकारी और कर्मचारी इस सत्य को समझें और निष्पक्ष मतदान कराकर लोकतन्त्र के इस गौरव को बरकरार रखें।
सपा के प्रदेश सचिव विवेक रंजन ने कहा है कि जैसे 1977 में आपातकाल लगाने वालों का उत्तर प्रदेश में खाता नहीं खुला था, वैसे ही हर बात का जवाब लाठी से देने वाली भाजपा का भी उत्तर प्रदेश में इस बार खाता नहीं खुलना चाहिए।
उन्होंने कहा है कि इसके लिए सबसे जरूरी है कि एक बार फिर मतदाता सूची देख लें और सुनिश्चित कर लें कि वह सभी नाम हैं, जो होने चाहिए।












