• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

यूपी के विज्ञान एवं प्रतियोगिकी मंत्री अनिल कुमार का जौनपुर दौरा , संगठन को मजबूत करने के लिए बनाई रणनीति

UP Science and Competition Minister Anil Kumar's visit to Jaunpur, strategy made to strengthen the organization

Sankalp Savera by Sankalp Savera
December 10, 2025
in Jaunpur, Purvanchal News
0
यूपी के विज्ञान एवं प्रतियोगिकी मंत्री अनिल कुमार का जौनपुर दौरा , संगठन को मजबूत करने के लिए बनाई रणनीति
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

यूपी के विज्ञान एवं प्रतियोगिकी मंत्री अनिल कुमार का जौनपुर दौरा , संगठन को मजबूत करने के लिए बनाई रणनीति

जौनपुर, संकल्प सवेरा। उत्तर प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने बुधवार को रालोद के वरिष्ठ नेता मिर्ज़ा जावेद सुल्तान के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में राज्य सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को विस्तार से बताया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान–प्रौद्योगिकी, किसान हित और विपक्षी दलों की राजनीति पर कई महत्वपूर्ण टिप्पणियाँ कीं।
मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर काम कर रहा है।
उन्होंने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि तकनीकी विकास गाँव–गाँव तक पहुँचे और युवाओं को शोध, नवाचार तथा स्टार्टअप के क्षेत्र में अधिक अवसर मिलें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनोवेशन, ड्रोन टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और लैब सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
सरकार विज्ञान और तकनीक को युवाओं के लिए रोजगार और अवसरों से जोड़कर आगे बढ़ा रही है ।
इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल की राजनीति का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में बाबरी मस्जिद निर्माण का मुद्दा विपक्ष द्वारा तुष्टिकरण की राजनीति के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि देश की राजनीति को विकास और राष्ट्रहित के मुद्दों पर आधारित होना चाहिए, न कि केवल वोट बैंक की सोच पर।
किसानो के मुद्दों पर बोलते हुए मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में व्यापक पैमाने पर काम कर रही है।
उन्होंने बताया कि सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देने के उद्देश्य से गन्ने का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल ₹30 की बढ़ोतरी की है । गन्ना किसानों को उपज का उचित मूल्य मिले और भुगतान समय पर हो, इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है । उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में गन्ना किसानों को सबसे अधिक लाभ पहुंचाया गया है ।
प्रेस वार्ता के बाद मंत्री अनिल कुमार ने रालोद के वरिष्ठ नेता मिर्ज़ा जावेद सुल्तान के आवास पर राष्ट्रीय लोकदल के वाराणसी मंडल के जिलाध्यक्ष तथा अन्य पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक की । इस दौरान आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी, संगठन को मजबूत करने के उपाय,बूथ स्तर तक नेटवर्क बनाने,युवा और किसान वर्ग से जुड़ाव बढ़ाने जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में नेताओं ने अपने-अपने क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति से मंत्री को अवगत कराया और चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए सुझाव साझा किए ।

Previous Post

जिलाध्यक्ष ने मण्डल प्रभारी एवं मोर्चा के अध्यक्ष के साथ बैठक कर पार्टी को गति प्रदान करने का कार्य किए

Next Post

शीतला चौकियां माई का श्रृंगार महोत्सव 23,24,25 जनवरी को

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
शीतला चौकियां माई का श्रृंगार महोत्सव 23,24,25 जनवरी को

शीतला चौकियां माई का श्रृंगार महोत्सव 23,24,25 जनवरी को

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
अंशू के सहारे” ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

अंशू के सहारे” ट्रस्ट ने जरूरतमन्दो को साड़ी वितरण किया

February 9, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर काशी,विंध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण में शामिल विकास को मिलेगी नई रफ्तार :कृपाशंकर सिंह

February 11, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

शिक्षा और संस्कार के संगम से ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण: धनंजय सिंह

February 11, 2026
भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

भाजपा महापौर रितु तावड़े का कृपाशंकर ने किया सम्मान

February 11, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.