अनलॉक-1 के पहले चरण में 75 हजार कोरोना मरीज बढ़ गए. अब अनलॉक के दूसरे चरण में धार्मिक स्थल, शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट खुलने से ये खतरा और ज्यादा बढ़ गया है.
नई दिल्ली: ढाई महीने के लॉकडाउन के बाद देश आज अनलॉक-1 के दूसरे फेज में दाखिल हो गया है. अब धार्मिक स्थलों, शॉपिंग मॉल और रेस्टोरेंट को खोल दिया गया है, लेकिन बीते एक हफ्ते में जिस तेजी से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ी है, उस गति से कभी नहीं बढ़ी. यही देश के लिए चिंता की बात है. बीते एक हफ्ते में कोरोना के मरीजों में रोजाना 8000 से 10000 के बीच बढ़ोतरी हो रही है.बड़े शहरों का हाल सबसे ज्यादा बुरा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ही हर रोज करीब एक हजार नए मामले सामने आ रहे हैं. नए मरीजों की तादाद जिस तेजी से बढ़ रही है उससे दिल्ली सरकार भी चिंतित है और उसने राजधानी के अस्पतालों में इलाज के लिए शर्तें बदल दी हैं. दिल्ली से बाहर वालों के लिए अस्पतालों के दरवाजे बंद कर दिए गए हैं. वहीं नोएडा और गाजियाबाद की ओर से दिल्ली बॉर्डर सील कर दिया गया है.
यूपी की बात करें तो यहां कुल कोरोना मरीजों का आंकड़ा 10 हजार की संख्या को पार कर चुका है. महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं. देश में कोरोना के सबसे ज्यादा मरीज महाराष्ट्र में ही हैं. अनलॉक-1 में भारत कोरोना से सबसे अधिक संक्रमित मरीजों के मामले में दुनिया का छठा देश बन गया है.
तारीख | मौत | |
1 जून | 230 | 8392 |
2जून | 204 | 8171 |
3 जून | 217 | 8909 |
4 जून | 260 | 9304 |
5 जून | 273 | 9851 |
6 जून | 294 | 9887 |
7 जून | 287 | 9971 |
8 जून | 206 | 9983 |
कुल | 1971 | 74468 |
अनलॉक-1 में कोरोना का कहर
- सिर्फ एक दिन में दर्ज किए गए सबसे अधिक 9,983 केस
- भारत में कोरोना मरीज़ों की संख्या इटली और तुर्की से भी अधिक हो गई है
- महाराष्ट्र में 24 घंटे में 3007 नए कोरोना के मामले
- दिल्ली में एक दिन में ही दर्ज किए गए 1,282 केस
- मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, बंगाल और उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रहे हैं मामले
अनलॉक-1 में कोरोना का खतरा
एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 9% लोग 80% संक्रमण फैलाने के जिम्मेदार बताए जा रहे हैं. ये खतरा इसलिए भी बढ़ता हुआ दिख दे रहा है कि अनलॉक-1 के दूसरे फेज में आज से होटल, शॉपिंग मॉल, रेस्टारेंट और धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दी गई है. अगर लोग नियमों के पालन में कोताही बरतेंगे तो यह संख्या और बढ़ सकती है.