नहर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संकल्प सवेरा,मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के आदेपुर चटौरी गांव में नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से गांव मे सनसनी फैल गयी।सूचना पर पुलिस देर रात मौके पर पहुंची शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र के आदेपुर चटोरी गाँव मे नहर के पास शनिवार की रात करीब 9 बजे कुछ लोग शौच के लिए गए थे। आस पास से तेज दुर्गंध उठ रही थी।ग्रामीण हिम्मत जुटाकर नहर के पास गए तो एक अधेड़ की शव नहर के किनारे दिखाई पड़ी जिससे उनकी घिग्घी बंध गई। शव मिलने की सूचना से गांव मे सनसनी फैल गई।गांव के लोगो ने पुलिस को सूचना दी ।
सूचना मिलते ही तत्काल थानाध्यक्ष सन्तोष कुमार शुक्ल सतहरिया चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पाण्डेय मौके पर पहुच कर नहर में मिले शव को ग्रामीणों की सहायता से नहर से बाहर निकलवा कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
मृतक के शव को देखने से प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव कई दिन पुराना है।शव मिलने की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह भी देर रात पहुँचे और घटना के बाबत ग्रामीणो से जानकारी ली।












