पर्यावरण राष्ट्र गौरव में फेल छात्रों को विश्वविद्यालय ने फार्म भरने का मौका
पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने छात्र हित लिया फैसला
करंजाकला,संकल्प सवेरा। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने राष्ट्रगौरव पर्यावरण में फेल छात्रों को एक अवसर दे दिया है। जो फार्म भर कर अपना परीक्षा फल पूर्ण कर सकेंगे। 2 दिन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का प्रारूप जारी कर दिया।
जानकारी के अनुसार स्नातक में सैकड़ों ऐसे छात्र थे जो संपूर्ण परीक्षाफल में पास है लेकिन राष्ट्र गौरव पर्यावरण में फेल हो गए थे। जिनके चलते हुए आगामी कक्षाओं में प्रवेश नहीं ले पा रहे थे। ऐसे छात्र से जो कुछ अनुपस्थित व फेल थे, ऐसे छात्रों को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्य ने छात्र हित को देखते हुए आवेदन भरने का एक अवसर दिया है। राष्ट्र गौरव पर्यावरण में किसी कारण से लटके छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
इसके लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर परीक्षा आवेदन जारी कर दिया गया है। जो 12 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक भरे जाएंगे। प्रति पेपर 600 रूपये शुल्क चुकाने होंगे । आवेदनों को सत्यापित कराकर कॉलेज में जमा करना होगा या फिर 14 फरवरी तक परीक्षा विभाग में जमा करना होगा। इस बारे में परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि सभी जानकारी विद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है।
बीडीएस के फार्म भरने की तिथि जारी
करंजाकला वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध डेंटल कॉलेज इटोरा चंदेश्वर आजमगढ़ के काफी संख्या छात्र बीडीएस सत्र 2020-21 की परीक्षा नहीं दे पाए थे। जिसके लिए पूर्वांचल विद्यालय छात्रों के हित को देखते हुए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि जारी कर दी है। 14 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक आवेदन भरे जाएंगे ।जिसका सत्यापन 21 फरवरी 22 फरवरी के बीच में होगा। 23 फरवरी को महाविद्यालय में फार्म जमा होंगे। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने दी












