अनियंत्रित टैम्पो ने चार को रौंदा,तीन की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर

शाहगंज / जौनपुर,संकल्प सवेरा कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव बाजार में बीती रात एक टैम्पो चालक ने चार लोगों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोगों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
क्षेत्र के बड़ागांव बाजार में बीती एक टैम्पो चालक नशे में घुत होकर टैम्पो से सड़क पर खड़े अम्बेडकर नगर जनपद के जलालपुर निवासी65 वर्षीय जगदीश व
असरफपुर गांव निवासी 50 वर्षीय राम प्रीत पुत्र हरिराम व बीबीगंज चौकी क्षेत्र के कोपा गांव निवासी 35 वर्षीय अरविंद मिश्रा पुत्र उमानाथ मिश्रा व बड़ागांव निवासी 65 वर्षीय शंकर पुत्र राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जगदीश,राम प्रीत, अरविंद की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।












