ट्रक को बचाने में टमाटर लेकर अनियंत्रित पिकअप पलटी
सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा का मामला
करंजाकला,संकल्प सवेरा।सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के कोइरीडीहा में रात 10:00 बजे टमाटर लेकर जा रही पिकअप ट्रक को बचाने में अनियंत्रित होकर विद्युत लाइट का खंबा तोड़कर पलट गई स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर बाहर निकाला गया उसको हल्की चोटें आई हैं
जानकारी के अनुसार कोइरीडीहा बाजार में रात 10:00 बजे बाराबंकी से चंदौली मंडी में टमाटर लेकर जा रही पिकअप कोरिया बाजार के पास पहुंचते हैं ट्रक को बचाने के चक्कर में विद्युत लाइट का खंबा तोड़कर पलट गई स्थानीय लोगों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला गया ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं सुबह होते ही चालक ने गाड़ी बुलाकर पिकअप को सही कराया और पूरे टमाटर को टोकरी में रखकर पिकअप से चंदौली के लिए रवाना हो गए।













