• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहे उमानाथ सिंह: कलराज मिश्र

Umanath Singh remained dedicated to democratic values: Kalraj Mishra

Sankalp Savera by Sankalp Savera
September 13, 2023
in Jaunpur
0
लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहे उमानाथ सिंह: कलराज मिश्र
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहे उमानाथ सिंह: कलराज मिश्र

विराट था उमानाथ सिंह का व्यक्तित्व: गिरीश
मुख्यमंत्री के मन में उमानाथ के प्रति अटूट श्रद्धा: दिनेश प्रताप

जौनपुर,संकल्प सवेरा। स्व. उमानाथ सिंह नैतिक मूल्य, चारित्रिक दृढ़ता एंव संघर्षशीलता के प्रतीक थे। वे लोकतां़ित्रक मूल्यों के प्रति पूर्णतः समर्पित रहे। उक्त उद्गार राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान के तत्वाधान में तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर सभागार मंे पूर्व मंत्री स्व. उमानाथ सिंह की 29वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह मंे मुख्य अभ्यागत के रूप में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जब सत्तारूढ़ पार्टी द्वारा समाचार पत्रों पर हल्ला बोल किया जा रहा था, जबरर्दस्ती दुकानों को बंद कराया और लूटा जा रहा था। जनता के मूल अधिकारों का दमन किया जा रहा था तब उमानाथ सिंह घर से बाहर निकले। कोतवाली में पहुंचे वहां कोतवाल से झड़प हुई वहीं हृदयाघात हो गया और वे कर्तव्य की बलिबेदी पर शहीद हो गये। श्री मिश्र ने कहाकि उमानाथ सिंह गोरखपुर आते जाते थे वहीं संगठन कार्य के दौरान उनसे भेंट होती थी। उमानाथ सिंह से इतनी घनिष्ठता हो गयी कि जब भी वे जौनपुर आते तो उमानाथ सिंह के घर पर रूकते। मुख्य अभ्यागत ने कहाकि लोग मूल अधिकारों की बात तो करते हैं परंतु संविधान में वर्णित मूल कर्तव्यों की प्रायः उपेक्षा करते हैं। मूल कर्तव्यों के अर्न्तगत नारी सम्मान, राष्ट्र सेवा, अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण, मर्यादापूर्ण आचरण जैसे जिन बिंदुओं पर चर्चा की गयी है वे सभी गुण स्व. उमानाथ सिंह के व्यक्तित्व में विद्यमान थे। राज्यपाल ने कहाकि उमानाथ सिंह के दूसरे दलांे के नेताओं से भी अच्छे संबंध थे। वर्तमान में राजनीतिक मर्यादाएं तार-तार हो रही है। इसे बचाने हेतु उमानाथ सिंह जैसे लोगों की आवश्यकता है। उनके व्यक्तित्व से राजनीति एवं समाज सेवा करने वालों के लिये मार्गदर्शन प्राप्त करना चाहिये। उन्होंने उमानाथ सिंह से संबंधित अनेक प्रसंगों का उल्लेख किया। समारोह में विशिष्ट अभ्यागत के रूप में पधारे राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने कहाकि उमानाथ सिंह का व्यक्तित्व विराट था। विपरीत परिस्थितियों में निर्णय लेने की उनमें अद्भुद क्षमता थी। उन्होंने कहाकि प्रदेश के किसी भी कोने में जाने पर वहंा के लोग स्व. उमानाथ सिंह की चर्चा अवश्य करते थे।इससे उनके व्यक्तित्व का आंकलन किया जा सकता है। समारोह के दूसरे विशिष्ट अभ्यागत राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहाकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मन में स्व. उमानाथ सिंह के प्रति अटूट श्रद्धा रही होगी कि उन्हांेने जौनपुर के मेडिकल कालेज का नामकरण ही उनके नाम पर कर दिया। समारोह की अध्यक्षता कर रही राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी ने कहाकि उमानाथ सिंह के निधनसे जो स्थान रिक्त हुआ वह आज भी पूरा नहीं हो सका। उन्होंने कहाकि स्व. सिंह के सानिध्य में कार्य नहीं कर पाने का दुख उन्हे आजीवन रहेगा। आंगन्तुकों का अभिवादन प्रतापगढ़ के पूर्व विधायक हरिप्रताप सिंह तथा समारोह संचालन पूर्व प्राचार्य डा. समरबहादुर सिंह ने किया। आभार ज्ञापन उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान के सचिव एवं तिलकधारी महाविद्यालय के प्रबंधक राघवेन्द्र सिंह ने किया। आभार ज्ञापन करते समय वे इतने भावुक हो उठे कि उनके नेत्रों से अश्रु छलक पड़े। उक्त अवसर पर पूर्व प्रमुख सुरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक सुषमा पटेल, विधायक रमेश सिंह, डा. धर्मराज सिंह, संत प्रसाद राय, वीरेन्द्र सिंह एडवोकेट, राजबहादुर सिंह, दुष्यंत सिंह, काली प्रसाद सिंह, भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, सरदार सिंह, सुशील कुमार उपाध्याय, हरिश्चन्द्र सिंह, सभाजीत द्विवेदी प्रखर, डा. सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, डा. राजीव प्रकाश सिंह, पूर्व प्राचार्य डा. उदयपाल सिंह, डा. राधेश्याम सिंह, काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी के हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रो. वशिष्ठ अनूप, इंजीनियर देवेन्द्र प्रताप सिंह, , ओमप्रकाश सिंह, तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डा.) आलोक सिंह, डॉ.हरिओम त्रिपाठी डॉ विजय सिंह पूर्व अध्यक्ष शिक्षक संघ, डॉ अरुण चतुर्वेदी डॉ विपिन कुमार सिंहसुधाकर उपाध्याय, बेहोश जौनपुरी आदि उपस्थित रहे।

मरीजों को बांटे गये फल
जौनपुर। उमानाथ सिंह स्मृति सेवा संस्थान द्वारा अमर शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में रोगियों को फल एवं बिस्कुट बांटे गये। जिला चिकित्सालय में स्व. उमानाथ सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

पूर्व प्रबंधक का किया स्मरण
जौनपुर। स्व. उमानाथ सिंह के श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान के राज्यपाल श्रीकलराज मिश्र ने तिलकधारी महाविद्यालय के पूर्व प्रबंधक स्व. अशोक कुमार सिंह का बार-बार स्मरण किया। उन्होंने बताया कि एक बार अशोक सिंह ने उनसे इस समारोह में उन्हे आमंत्रित किया था परंतु किसी कारणवश वे समारोह में भाग नहीं ले पाये थे।

Previous Post

आप के नेक आमाल ही आप की सबसे बड़ी दौलत है:मौलाना सै.हैदर अब्बास.

Next Post

जिला पंचायत जौनपुर के जर्जर कार्यालय भवन के स्थान पर बनेगा नवीन कार्यालय:श्रीकला धनंजय सिंह

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
बाहुबली धनंजय पर फायरिंग मामले में अभय सिंह बरी

बाहुबली धनंजय पर फायरिंग मामले में अभय सिंह बरी

April 15, 2026
अब सूनी कोख में गूँजेगी किलकारी, तीर्थराज हॉस्पिटल में शुरू होगी आईयूआई की सुविधा

अब सूनी कोख में गूँजेगी किलकारी, तीर्थराज हॉस्पिटल में शुरू होगी आईयूआई की सुविधा

April 15, 2026
शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

शिक्षित बनो, संगठित रहो, आज हम बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी की जयंती मना रहे हैं:- राकेश मौर्य

April 14, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
बाहुबली धनंजय पर फायरिंग मामले में अभय सिंह बरी

बाहुबली धनंजय पर फायरिंग मामले में अभय सिंह बरी

April 15, 2026
अब सूनी कोख में गूँजेगी किलकारी, तीर्थराज हॉस्पिटल में शुरू होगी आईयूआई की सुविधा

अब सूनी कोख में गूँजेगी किलकारी, तीर्थराज हॉस्पिटल में शुरू होगी आईयूआई की सुविधा

April 15, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

नारी शक्ति वंदन एक्ट के समर्थन में हुआ मेगा हस्ताक्षर अभियान 

April 15, 2026
बाहुबली धनंजय पर फायरिंग मामले में अभय सिंह बरी

बाहुबली धनंजय पर फायरिंग मामले में अभय सिंह बरी

April 15, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.