ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत
संकल्प सवेरा,बक्शा(जौनपुर) बक्शा थाना क्षेत्र बेलापार एवं लखौवा गांव के समीप दो अलग-अलग स्थानों पर रविवार को युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने एक नामजद दूसरें अज्ञात युवक का शव कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेज दिया।
दोपहर बेलापार अंबेडकर मूर्ति के समीप करीब 20 वर्षीय अज्ञात युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी पहुँची पुलिस ने काला पैंट व नीला शर्ट पहने युवक की पहचान शुरू कर दी।
शव थाने लाया गया जहां आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। उधर लखौवा रेलवे क्रासिंग के समीप 36 वर्षीय युवक की फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पहुँची पुलिस ने मृतक युवक की जेब में मिले पहचान पत्र से अरुण यादव निवासी चकमोलना पुर थाना बक्शा के रूप में की गई।
पुलिस अरुण के भी शव को कब्जे में लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करतें हुए पीएम हेतु भेज दिया।












