यूक्रेन में फंसे शाहगंज के दो छात्र,परिजनों ने कहा प्रधानमंत्री पर है भरोसा बच्चे जल्द आयेंगे घर
शाहगंज,संकल्प सवेरा / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत प्रयागराज मार्ग स्थित सुरिस गांव निवासी दो चचेरे भाई यूक्रेन में फंसे हुए हैं। दोनों का चार मार्च को घर आने का टिकट था। लेकिन अचानक हुए हमले के बाद दोनों छात्र फंस गए हैं।
क्षेत्र के प्रयागराज मार्ग स्थित सुरिस गांव निवासी अंकेश पुत्र कृष्ण कुमार यादव व उज्जवल यादव पुत्र उमेश चंद्र यादव 2018 में एमबीबीएस की पढ़ाई हेतु यूक्रेन के बोगोमलेश नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी क्यूब राजधानी में ही चतुर्थ वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। अभी दोनों छात्र 25 सितंबर को घर आये थे।व 31 तारीख को वापस चलें गये थे। युद्ध के हालात के बाद दोनों ने चार मार्च का टिकट निकाला था घर आने के लिए लेकिन उसके पहले ही रूस ने हमला कर दिया।
अंकेश के भाई अंकुर ने बताया कि दोनों भाई साथ हैं। भारतीय दूतावास लगातार छात्रों के सम्पर्क में हैं। दोनों छात्रों का रजिस्ट्रेशन कर लिया गया है। बताया गया है कि दो प्लेन जल्द ही हंगरी एवं रोमानिया जायेगा। पडोसी देश में छात्रों को सड़क मार्ग से वहां ले जाने का प्रबंध किया गया है। वहीं से लोगों को देश में लाया जायेगा। फिलहाल अंकेश यादव के पिता कृष्ण कुमार यादव एवं माता मुम्बई में हैं। घर पर केवल भाई अंकुर ही है। वहीं दूसरी तरफ चचेरे भाई उज्जवल यादव का परिवार खुटहन में रहता है। परिवार के लोग बेहद चिंतित हैं। सलामती हेतु ईश्वर से प्रार्थना अनवरत जारी है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परिजनों ने भरोसा जताया है।












