शव दफनाने के जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने![]()
जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गहलाई गांव में शव दफनाने के जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पांच घंटे के बाद प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दूसरे स्थान पर शव दफनाने पर राजी होने के बाद मामला शांत हुआ। गहलाई गांव के रज्ज़ाक के दामाद रफीक का घर सुजानगंज में है। रफीक 55 काफी समय से अपने ससुराल में रहकर अपना दुकान चलाते थे। रफीक की रविवार की सुबह मौत हो गई मौत के बाद उसके ससुराल पक्ष के लोग शव दफनाने के लिए जमीन खोदने लगे, जिस जमीन पर कब्र खोदा जा रहा था वह जमीन गांव के ही विजय प्रजापति के नाम है और उनके पिता जी साल 99 में मुस्लिम पक्ष से दीवानी न्यायालय में मुकदमे में जीत चुके है। मुस्लिम पक्ष काफी समय से इसी आराजी पर शव को दफनाते चला आ रहा था। रविवार को जैसे ही शव के लिए कब्र खोदना शुरू किया गया विजय प्रजापति रोक दिए। पांच घंटे मशक्कत के बाद मुश्लिम पक्ष अपने जमीन में कब्र खोदने के सहमति के बाद मामला शांत हुआ।












