आग से दो रिहायशी छप्पर जला
ककोहिया गांव में आधी रात के बाद रिहायशी मड़हे में लगी आग देख परिजनों में मचा अफरा- तफरी
संकल्प सवेरा सिकरारा: क्षेत्र के ककोहिया गांव में मंगलवार को आधी रात के बाद आग से एक मजदूर का दो रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गया। छप्पर में रखा सारा घरेलू सामान भी जल गया। परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। लेखपाल मौके पर पहुंचकर नुकसान की जांच में जुट गए है।
उक्त गांव निवासी महेन्द्र प्रताप जो कि मजदूरी कर परिवार की आजीविका चला रहा है। बताया कि रात में सोते समय मच्छर भगाने के लिए उपली की कुंडी जलाकर रखा गया था। अनुमान लगा रहे है कि आग उसी कंडी से लगी है। उन्होंने बताया कि आधी रात के बाद लगभग तीन बजें छप्पर गर्म होने लगा तो नींद टूट गई।
देखा कि छप्पर धू- धूकर जल रहा है। आनन- फानन में परिवार के लोगो को बाहर निकाला। छप्पर में रखा अनाज, कपड़ा व अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। बातचीत में महेन्द्र ने बताया कि छप्पर जलने से परिवार बेघर हो गया है।












