सड़क दुघर्टना में दो लोग घायल
संकल्प सवेरा शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत अलग-अलग स्थानों पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस की मदद से इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

क्षेत्र के बरबसपुर सहावै गांव निवासी 32 वर्षीय विनोद कुमार राजभर पुत्र राम लोचन बुधवार की रात शाहगंज से बाइक से घर जाने के दौरान निजमापुर मोड़ के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं गुरुवार आजमगढ़ जनपद के फूलपुर कनेरी गांव निवासी 59 वर्षीय अच्छेलाल प्रजापति पुत्र भग्गूराम बाइक से शाहगंज की तरफ आ रहें थे कि कांशीराम आवास के समीप
तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दे इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं दोनों घायलों का इलाज राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।












