एक ही गांव की दो विवाहिता एक ही दिन एक सप्ताह से घर से लापता
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा।गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक ही गांव की दो विवाहिता एक ही दिन घर से निकली और लापता है। एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटी। महिलाओं के पतियों ने गांव के ही युवकों पर तहरीर देकर आरोप लगाया है।
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते 21 जुलाई को एक 26 वर्षीय और एक 22 वर्षीय विवाहिता घर वालो को किसी काम से जाने की बात कह के निकली और एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी दोनो वापस नहीं लौटी। जिससे उनके ससुराल पक्ष के लोगों में किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है। वही दोनों विवाहिता के पतियों ने गौराबादशाहपुर थाने में गांव के ही दो युवकों पर इन दोनों महिलाओं को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया है।
थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय ने बताया कि प्रार्थना पत्र जब से मिला है। पुलिस उक्त महिलाओं का पता लगाने के लिए लगी है। जिन लड़को के ऊपर आरोप लगाया गया है उनका भी कॉल डिटेल चेक किया जा रहा है।