ट्रक और ट्रेलर की टक्कर मे दो घायल / जिला अस्पताल रिफर
संकल्प सवेरा,मछलीशहर। कोतवाली अन्तर्गत ग्राम जहाॅसापुर के समीप नेशनल हाईवे पर तड़के भोर मे ट्रक और ट्रेलर की आमने सामने टक्कर हो जाने से , ट्रेलर का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गये।
दोनों को जिला अस्पताल रिफर किया गया है।
बताया गया कि मध्यप्रदेश के रीवा जनपद के ग्राम गढ़ी टकरा का निवासी चालक शिवम सिंह (27) पुत्र दिनेश सिंह और खलासी जय मंगल सिंह (23) पुत्र नायक सिंह ट्रेलर पर आगे बैठे थे और प्रयागराज की तरफ जा रहे थे जबकि ट्रक जौनपुर की तरफ जा रहा था।
आमने सामने की टक्कर मे ट्रेलर चालक और खलासी को जहां ज्यादा चोटे आयी वहीं ट्रक ड्राइवर मामूली रूप से घायल हुआ जिसका फायदा उठाकर वह ट्रक मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। एम्बुलेस से दोनों घायलो को स्थानीय सीएचसी लाया गया।












