आजमगढ़ विश्वविद्यालय को आर्थिक धन देने का किया विरोध
जौनपुर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारी संघ में दो फाट हो गया है। जिससे सौ से अधिक कर्मचरियों ने शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का गठन कर लिया। जिसके बारे विश्वविद्यालय अधिकारियों को अवगत करा दिया है।
बता दें कि विश्वविद्यालय के शिक्छणेत्तर का चुनाव दिसम्बर 2919 में हुआ था।जिसमें कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रामजी सिंह वह महामंत्री स्वतंत्र कुमार उपाध्यक्ष रामजस मिश्रा बने थे।
कर्मचारी संघ का कार्य संयुक्त रूप से सात माह तक ठीक-ठाक चला । कर्मचारी संघ से कुछ मामलों को लेकर सैकडों कर्मचारी नाराज रहने लगे । उनकी मांगों को न उठाने पर आक्रोश जाहिर की।जिसके बाद कर्मचारी संघ के विरोध में शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा का गठन किया। जिसके अध्यक्ष श्रीनाथ यादव और महामंत्री डॉ विजेंद्र दत्त उपाध्याय बने । संघर्ष मोर्चा ने विश्वविद्यालय के आर्थिक धन बंटवारे का विरोध किया। कहा कि आजमगढ़ विश्वविद्यालय के निर्माण के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय का जो पैसा जाएगा उससे सभी कर्मचरियों शिक्षक का भारी नुकसान होगा। वेतन के लाले पड़ सकते हैं। इसलिए आजमगढ़ विश्वविद्यालय को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का धन न दिया जाए। जिसके बाद शिक्छणेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा ने कुलपति रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा और आजमगढ़ विश्वविद्यालय को पीयू का बजट न देने की मांग किया है।उधर कर्मचारी संघ के दो धङे में बटने से पूरे दिन चर्चा रही ।












