गैंगस्टर एक्ट के वांछित अपराधी समेत दो गिरफ्तार
संकल्प सवेरा,जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की भोर में बड़ी सफलता मिली। मुखबिर की सूचना पर राजा साहब के पोखरे के पास से 25 हजार के इनामी गैंगस्टर एक्ट के वांछित समेत दो को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।
पकड़े गए दो अभियुक्त में संदीप यादव निवासी रसैना लाइन बाजार, रोहित सोनकर निवासी कुद्दपुर थाना लाइन बाजार को गिरफ्तार किया गया। संदीप 25 हजार रुपये का इनामियां अपराधी है। इस दौरान गिरफ्तार संदीप यादव के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस व रोहित सोनकर के कब्जे से एक तमंचा्र एक कारतूस बरामद हुआ।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अखिलेश मिश्रा समेत 10 पुलिस वाले हैं।













