कारगिल दिवस पर टीवीएस रेडियान डीजी रेफ़्रेस मॉडल की हुईं लॉन्चिंग
![]()
संकल्प सवेरा। मछलीशहर पड़ाव स्थित शहर जौनपुर की अधिकृत डीलरशिप भारत टीवीएस पर मंगलवार को कारगिल दिवस पर नई टीवीएस रेडियान डीजी रेफ़्रेस मॉडल की लॉन्चिंग हुई। भारत टीवीएस के मैनेजिंग डायरेक्टर श्प्रमोद कुमार सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर इसकी लॉचिंग की इस मौके पर अरविन्द कुमार सिंह ,
जेपी सिंह , अजय कुमार , गौरव कुमार , चन्दन गुप्ता राजेश कुमार इमरान खान और भारत टीवीस की पूरी टीम मौजूद रही. नई टीवीएस रेडियान भारत की पहली 110 CC मोटर साइकिल है जो रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर से युक्त मल्टी – कलर रिवर्स एलसीडी क्लस्टर के साथ आती है।
नईटीवीएस रेडियान प्रापराइटेरी इंटेलिगो से लैस है जो शानदार माइलेज के साथ राइड का बेजोड़ अनुभव प्रदान करती है। यह मोटर साइकिल अपने वर्ग में अग्रणी रिवर्स एलसीडी क्लस्टर और रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर फीचर के साथ आती है जिसके जरिये यूजर राइडिंग की परिस्थितियो के अनुसार माइलेज पर नियंत्रण कर सकता है।
इसके अलावा डिजिटल क्लस्टर में 10 अन्य उपयोगी फीचर इन -बिल्ट किये गए है जैसे क्लॉक ,सर्विस इंडिकेटर, लो – बैटरी इंडिकेटर , टॉप स्पीड और एवरेज स्पीड। यूजर को शानदर राइड का अनुभव और बेहतरीन माइलेज देते हुए प्रापराइटेरी इंटेलीगो टेक्नोलॉजी बड़े ही इंटेलिजेंट तरिके से ट्रैफिक सिग्नल या
अन्य छोटे स्टॉप पर इंजन को बंद कर देती है। थ्रॉटल को दबाते ही वहां आगे बढ़ने के लिए फिर से तैयार हो जाता है , इस तरह राइड बेहद सुबिधाजनक हो जाती है। इस टेक्नोलॉजी चलते छोटे स्टॉप पर ईंधन की बर्बादी होने बच जाती है। आए हुए सभी आगंतुकों का स्वागत मैनेजर अजय व आभार फर्म अधिष्ठाता प्रमोद कुमार सिंह ने वक्त किया












