दीपों की रोशनी से जगमगाया त्रिलोचन महादेव

संकल्प सवेरा,जौनपुर। देव दीपावली सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। मां शीतला धाम चौकियां, गोपीघाट, विसर्जन घाट, जलालपुर के त्रिलोचन महादेव मंदिर व तालाब अंचला देवी घाट को दीपों से सजाया गया।
चौकियां धाम स्थिति सरोवर को 51 हजार दीपों से सजाया गया। दीपों की जगमगाहट से सभी घाटों पर मानों स्वर्ग उतर आया।
त्रिलोचन महादेव मंदिर के प्रांगड़ में एक साथ लाखो भक्तो ने गंगा आरती का लुफ्त उठाया देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मानो आज ब्रमांड के सारे तारे महादेव के दर्शन को आये है।

इस दौरान जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशि मोहन सिंह क्षेम,रामदयाल दृवेदी,देवी सिंह,डॉ भारतेंदु मिश्र,डॉ प्रेमशंकर यादव आदि रहे। वही शीतला चौकिया में

भगवान शिव के त्रिपुरासुर पर विजय प्राप्त करने की खुशी में मनाया जाता है। भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी भी कार्यक्रम में पहुंचे।
इसके अलावा मां की आकर्षक झांकी सजाई गई। भगवान शंकर व राम विवाह की झांकी सजाई गई। देर रात चौकिया धाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजता रहा।
धार्मिक संस्था श्री संकट मोचन संगठन ट्रस्ट की ओर से नगर के शाहीपुल के बगल स्थित गोपीघाट पर सोमवार को भव्य देव दीपावली महोत्सव मनाया गया। आदि गंगा गोमती की विधि विधान से पूजा व आरती हुई।
दोपहर 12 बजे से रंगोली प्रतियोगिता हुई। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि हड्डी रोग विशेषज्ञ
डा. रॉबिन सिंह एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. मधु शारदा ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। विशिष्ट अतिथि डा. सूरज प्रजापति, समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि रूपेश रघुवंशी शिवा,
संतोष मिश्रा, शिवेन्द्र सिंह, सिद्धार्थ सिंह रहे। अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी एवं मुम्बई के उद्योगपति अशोक सिंह ने की
आयोजन समिति के अध्यक्ष आदित्य चौधरी व
कोषाध्यक्ष सूरज निषाद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संचालन रीतेश जायसवाल व प्रदीप तिवारी ने कहिया। संस्थापक मंडल के सदस्य सूर्य नारायण पंडा, राजकृष्ण साहू, रविंद्र निषाद, धीरज निषाद, अखिलेश विश्वकर्मा, राजू गुप्ता, विकास निषाद की देख-रेख में आयोजित हुआ।
संरक्षक मंडल के सदस्य श्रवण जायसवाल, चंद्रशेखर निषाद बबलू, रामजी जायसवाल, डॉ. कमलेश, पवन जायसवाल, दिलीप जायसवाल ने सहयोग किया। इस अवसर पर अजय साहनी,
चन्दन निषाद, डा. मुकेश श्रीवास्तव, अखिलेश निषाद, आर्यन निषाद, सुनील गुप्ता, संजय निषाद, लक्ष्मण बेनवंशी आदि उपस्थित रहे।












