देव दीपावली पर जगमगा उठा त्रिलोचन महादेव धाम
संकल्प सवेरा,जौनपुर। देव दीपावली पर त्रिलोचन महादेव मंदिर स्वर्ग सा प्रतीत हो रहा था। हर तरफ दीपो की जगमग से पूरा मंदिर परिसर चमक उठा। हर.हर महादेव के नारों से पूरा माहौल गुंजायमान हो उठा। महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का श्रृंगार पूजन किया गया। इसके पश्चात देव दीपावली के अवसर पर गंगा आरती किया गया इसके बाद शिव तांडव शिव भक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
भगवान शिव के त्रिपुरासुर पर विजय प्राप्त करने की खुशी में देव दीपावली मनाई जाती है। मंदिर के अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम, तिलकधारी महाविद्यालय के पूर्व लॉ के डीम पीसी विश्वकर्मा,
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह, जौनपुर पत्रकार संघ के कोषाध्यक्ष रामदयाल द्विवेदी, उ प्र विश्वविद्यालय महाविद्यालयशिक्षक महा संघ के जोनल सेक्रेटरी डॉ भारतेन्दु मिश्रा, डा. प्रेमशंकर यादव, पेट्रोलियम एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंह सफायर को शाल व रूद्राक्ष की माला पहनाकर सम्मानित किया।
इसके बाद प्रसाद के रूप में भगवान शिव की पींडी पर चढ़ा हुआ पुष्प व प्रसाद दिया। कार्यक्रम में मंदिर के अध्यक्ष रविशंकर सिंह, प्रबंधक मुरलीधर गिरी, कोषाध्यक्ष पंकज सिंह,
सचिव ओमकार गिरी, मंदिर के महंत अशोक गिरी एवं सोनू गिरी उसके अतिरिक्त मंदिर के सदस्य गण चंद्रभान सिंह रामेश्वर सिंह माला बृजलाल पटेल, चुनमुन सिंह, रमेश गिरी, विमल सिंह एवं उक्त गांव के ग्राम प्रधान राम अवतार यादव,
पत्रकार देवी सिंह, सोनू, गुरु गोपाल सिंह सहित हजारों लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा त्रिलोचन महादेव पर अपना माथा टेका एवं गंगा आरती का आनंद लिया। पूरा मंदिर परिसर रोशनी से नहाया हुआ था और लाखों दीप से जगमगा रहा था।