73 वें गणतंत्र दिवस पर नगर में निकाली गई तिरंगा यात्रा, दिखा उत्साह
स्वतंत्र भारत की आत्मा है हमारा संविधान- आलोक गुप्ता
मुंगराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा । 73 वें गणतंत्र दिवस पर नगर में प्रतापगढ़ रोड पर स्थित रोडवेज परिसर से तिरंगा के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा समाजसेवी विनय सिंह (पिंटू) व सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। भारत माता की जय वंदे मातरम के जयघोष से समूचा नगर देश भक्ति मय हो गया।
तिरंगा यात्रा राहुल सिंह व राजपूत देव सिंह के नेतृत्व में निकाली गई।
जो
नगर के मुख्य मार्ग से भ्रमण करते हुए सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज पर जाकर समाप्त हो गई। गाजी बाजी व डीजे के साथ हाथों में तिरंगा था में युवा, बड़े व बच्चे जब मुंगरा बादशाहपुर कस्बे की सड़क पर निकले तो नगर वासियों में देशभक्ति की नई ऊर्जा का संचार हो गया। डीजे द्वारा देश भक्ति गीत सुन लोगों में देशभक्ति में डूब गए ।
इस दौरान सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता ने कहा किमहान लोकतंत्र को सुरक्षित रखने में हमारे महान भारतीय संविधान की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह हमारे देश की आत्मा है जो सबको स्वतंत्रता व समानता का अधिकार देता है। … सभी को भारत के संविधान के महत्व को को समझने की जरूरत है। यह देश को संप्रभू,
धर्मनिरपोक्ष, समाजवादी व लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित करता है। संचालन मानवेंद्र प्रताप सिंह व रंजीत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर करणी सेना भारत के पूर्वांचल महासचिव गुलाब सिंह साहेब, विशाल सिंह, अजय सिंह, संतोष गुप्ता, अनिल कुमार भूरे, चुलबुल विश्वकर्मा, अनुराग मिश्रा, आशु तिवारी, मनीष त्रिपाठी,
चुलबुल विश्वकर्मा, आकाश सिंह, अजय सरोज व सोनू आदि लोग मौजूद रहे।












