• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Jaunpur

आज 76वे स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा

Tricolor hoisted at BJP office today on 76th Independence Day

Sankalp Savera by Sankalp Savera
August 15, 2022
in Jaunpur
0
आज 76वे स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

आज 76वे स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यालय पर फहराया गया तिरंगा

अपना कर्तव्य निभाना ही राष्ट्रधर्म है, नए भारत, श्रेष्ठ माता की परिकल्पना हो रही साकार: पुष्पराज सिंह

संकल्प सवेरा, जौनपुर। देश के 75वें स्वाधीनता दिवस पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह के नेतृत्व मे जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने आयोजित समारोह में झण्डारोहण किया। उन्होंने समस्त जिला वासियों को हृदय से बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने सभी अमर सेनानियों को कोटि-कोटि नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

उन्होंने कहा कि देश की बाह्य व आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने व भारत के नागरिकों को एक सुरक्षित माहौल प्रदान करने हेतु अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के वीर जवानों को मैं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

उन्होने वहा उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हम सभी का सौभाग्य है कि देश की स्वाधीनता के ‘अमृत’ महोत्सव वर्ष का हम सब को साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ है। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश के साथ ही हम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में ‘नए भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार होते हुए देख रहे हैं।

पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पराधीनता के खिलाफ एक लंबी लड़ाई व अनगिनत बलिदानों के कारण 1947 में देश स्वतंत्र हुआ। उन्होंने कहा कि देश के अंदर अलग-अलग स्थानों पर बने स्वाधीनता आंदोलन से जुड़े शहीद स्मारक स्वाधीनता की कीमत के जीवंत गवाह हैं। कहीं झांसी में रानी लक्ष्मीबाई जी का नेतृत्व तो कहीं बलिया में मंगल पांडेय जी का नेतृत्व। देश के अलग-अलग हिस्सों में स्वाधीनता की सामूहिक लड़ाई का प्रतिफल है कि विदेशी हुकूमत को भारत छोड़ना पड़ा।

उन्होंने कहा कि वर्ष 1916 में लखनऊ में ही लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी ने ‘स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, हम इसे लेकर ही रहेंगे’ का उद्घोष किया था। यह उद्घोष देश के स्वाधीनता आंदोलन का एक मंत्र बन गया था। नेताजी सुभाषचंद्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, वीर सावरकर, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानियों ने देश की इस लड़ाई को एक नई ऊंचाई प्रदान की। उत्तर प्रदेश इस निर्णायक लड़ाई का एक केंद्र बिंदु बना।

उन्होंने कहा कि स्वाधीनता के अमृत महोत्सव वर्ष में प्रवेश करने के साथ ही यह वर्ष चौरी चौरा की ऐतिहासिक घटना का शताब्दी वर्ष भी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1922 में गोरखपुर के चौरी चौरा के नागरिकों ने विदेशी हुकूमत के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई को आगे बढ़ाया था। बलिया ने तो 1942 में ही स्वयं को स्वाधीन घोषित कर दिया था। उन्होंने कहा कि काकोरी की घटना कभी विस्मृत नहीं हो सकती।

एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहा कि लखनऊ से क्रांतिकारियों ने विदेशी हुकूमत के खिलाफ क्रांति का जो बिगुल बजाया था, उसकी परिणीति 15 अगस्त 1947 के रूप में देखने को मिली। हमारे पूर्वजों ने 75 वर्ष पूर्व ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने हेतु अपनी आहुति दी थी। अपने सम्बोधन को समाप्त करते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान क्रांतिकारियों के सपनों को साकार करने हेतु हम सब पूरी ईमानदारी के साथ कार्य कर सकें, इस विश्वास के साथ मैं ‘अमृत महोत्सव’ वर्ष पर सबका अभिनंदन करते हुए आपको बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने की। उक्त अवसर पर अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंघानिया, संतोष सिंह, राकेश वर्मा, संदीप सरोज, जिला मंत्री रविंद्र सिंह राजू दादा, अभय राय, अवधेश यादव, उमाशंकर सिंह, प्रमोद यादव, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, धनंजय सिंह, ब्लाक प्रमुख संजय सिंह, धीरु सिंह, प्रबुद्ध दुबे, आमोद सिंह, सिद्धार्थ राय, रोहन सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, रागिनी सिंह, अनिल गुप्ता, अजय सरोज, मेराज हैदर, विनीत शुक्ला, इन्द्रसेन सिंह, प्रमोद प्रजापति, हर्ष मोदनवाल, निखिल सोनकर, अवधेश सोनकर, अर्जुन पासवान आदि उपस्थित रहें।

Previous Post

MLC”बृजेश सिंह प्रिंसू ने किया डाक टिकट का विमोचन

Next Post

ईशा हास्पिटल के निदेशक डा रजनीश श्रीवास्तव एवं डा स्मिता ने फहराया तिरंगा

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
ईशा हास्पिटल के निदेशक डा रजनीश श्रीवास्तव एवं डा स्मिता ने फहराया तिरंगा

ईशा हास्पिटल के निदेशक डा रजनीश श्रीवास्तव एवं डा स्मिता ने फहराया तिरंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का हुआ शुभारंभ

March 12, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

समाजसेविका स्वर्णिमा जायसवाल बनायी गयीं ब्राण्ड एम्बेसडर

March 12, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

कृपाशंकर सिंह के प्रयास से सुंदरीकरण के लिए दो करोड़ स्वीकृत

March 13, 2026
12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

12 से 28 मार्च तक राशन व चीनी का वितरण

March 13, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.