वृक्ष धरा के आभूषण हैं – फादर पी विक्टर
![]()
संकल्प सवेरा, जौनपुर। सेंटजॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर,जौनपुर की प्रार्थना सभा में कक्षा 8 ब के छात्र-छात्राओं ने ‘वृक्ष-संरक्षण जीवन-रक्षण’ नामक एकांकी के माध्यम से वृक्षों की उपयोगिता एवं उनके संरक्षण पर प्रकाश डाला।
कक्षाध्यापिका श्रीमती आरिफा बुसरा के कुशल मार्गदर्शन में बच्चों ने बहुत सुंदर प्रार्थना सभा का आयोजन किया।श्रीमती बुसरा ने अपने उद्बोधन में सत्संग के प्रभाव एवं कुसंग के दुष्प्रभाव के बारे में छात्रों को बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने सुंदर प्रार्थना सभा आयोजित करने के लिए कक्षाध्यापिका एवं बच्चों को बधाई दी और पर्यावरण संरक्षण विषय के चुनाव हेतु साधुवाद दिया।
प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में कहा कि वृक्ष धरा के आभूषण हैं और इनका संरक्षण मानव जाति का दायित्व है।












