sankalp savera जौनपुर भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर आज वृक्षारोपण अभियान के तहत मीरपुर वार्ड में भाजपा नेता महेंद्र गुप्ता के हाता में ऋषिकुल अकेडमी स्कूल, पंचायत भवन मैदान में वृहद वृक्षारोपण किया गया उक अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ के पी सिंह पूर्व सांसद,ने कहा कि पेड़ पौधे मानव जीवन का आधार है पेड़ो से हमे जीवन दायनी ऑक्सीजन मिलती हैं इसलिए हर व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी व भाजपा नेतृत्व के आह्वान पर पूरे देश में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण हो उसके लिए वृक्षारोपण अभियान चलाया गया है। राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य काशी क्षेत्र ने कहा कि पेड़ लगाने से जो खुशी मिलती हैं उससे जीवन भर ईंधन औसधी दैनिक जीवन में उपयोग किये जाने वाले साधनों के लकड़ी आदि मिलती हैं पेड़ लगाना एक पुनीत कार्य हैं ।अमित श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष ने जिनके जिनके यहां वृक्ष लगाया गया व आस पास के लोगो को सपथ दिलाया कि वह लोग पेड़ का रखरखाव जरूर करेंगे और एक साल का पेड़ हो जाने पर उसी स्थान पर खुशी मनाएंगे ,सुधांशु सिंह बीजेपी नेता ने कहा कि जैसे जल ही जीवन है वैसे पेड़ भी जीवन है श्याम बाबू यादव भाजपा नेता ने कहा कि आज भाजपा संगठन द्वारा ग्राम पंचायत स्तर बूथ स्तर तक वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने की जरूरत है मनोज तिवारी वृक्षारोपण अभियान प्रभारी ने कहा कि नगर में बूथ स्तर तक बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया जा रहा है ,विष्णु गुप्ता पूर्व जिला मीडिया प्रभारी, ध्रुव बाबू कुशवाहा, कमलेश मिश्रा,विनोद तिवारी एडवोकेट, रामकृष्ण बिन्द बाबा जी ऋषिकेश दुबे प्रधानाचार्य, निखिल सिंह बीजेपी नेता,शिशु सिंह सोलंकी, श्रीमती शारदा देवी पूर्व प्रत्याशी,विजय गुप्ता, अंकित पाल, सूरज गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
आभार कार्यक्रम आयोजक बीजेपी काशी क्षेत्र ओ बी सी मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य महेंद्र गुप्ता ने किया।












