संकल्प सवेरा,जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के मढ़ैया गांव निवासी प्रेमी प्रेमिका की दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों प्रेमी युगल बीती रात घर से भाग कर कहीं जा रहे थे। पवारा थाना के टोल प्लाजा के पास ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। मौत पर दोनों परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंचे परिजनों के साथ पुलिस दोनों शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।
मड़ियाहूं कोतवाली के नदियाव गांव सभा के मढ़ैया गांव निवासी अशोक पांडेय का पुत्र रवि पांडेय एवं पड़ोसी मनोज शर्मा की पुत्री निधि शर्मा शनिवार की रात 1:30 बजे घर से बाइक पर बैठकर चोरी छुपे भाग गए। रविवार की भोर 4:30 बजे मछलीशहर से इलाहाबाद की तरफ जा रहे थे कि पंवारा थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास एक ट्रक की चपेट में आमने सामने आ जाने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो ग
मढ़ैया गांव में दोनों की मौत की सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतक रवि पांडेय के बड़े पिता गुलाब पांडेय परिजनों के साथ पंवारा थाने पर पहुंच कर दोनों मृतकों की पहचान किया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












