पोषण ट्रैकर ऐप पर अपने अपने क्षेत्र के बच्चों का डाटा भरने का आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को दिया गया प्रशिक्षण
गौराबादशाहपुर,संकल्प सवेरा ।ब्लॉक सभागार के शहीद हाल में आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को पोषण ट्रैकर ऐप पर बच्चो के डाटा को भरने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया।
ब्लॉक सभागार के शहीद हाल में सोमवार को सुपर वाइजर मीरा देवी की अध्यक्षता में आंगनवाड़ी कार्यकर्तियों को पोषण ट्रैकर ऐप में डाटा भरने के लिए प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि ग्राम पंचायतों में कार्यरत प्रत्येक आंगनवाड़ी कार्यकर्ती अपने- अपने क्षेत्र के बच्चों के आधार कार्ड व वजन और हाइट को डाटा में भरें तथा जिस भी बच्चे के स्वास्थ्य में कमी दिखे या बीमारी दिखें उन्हें तत्काल उनके अभिभावकों के उपस्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उनका उपचार कराएं।
सुपर वाइजर मीरा देवी ने कहा कि इस ऐप की मॉनिटरिंग जिले के उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है। इसमे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ती को 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा। इसलिए क्षेत्र में लगातार रह कर अपने कार्यो को समुचित ढंग से पूर्ण करें।
इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सोभावती, नीलम राय, लीलावती यादव, सीता यादव, हाजरा बेगम व नीतू देवी मौजूद रहे।












