नववर्ष 2026 पर वाराणसी में ट्रैफिक प्लान लागू: 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक बड़े वाहनों की नो-एंट्री
संकल्प सवेरा, काशी ।नववर्ष 2026 के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी ने व्यापक यातायात डायवर्जन योजना लागू की है। यह व्यवस्था 29 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी, ताकि आमजन को सुरक्षित और सुचारू आवागमन की सुविधा मिल सके।
इन मार्गों पर बड़े वाहनों का प्रवेश बंद
यातायात पुलिस के अनुसार, अमर उजाला, लहुराबीर, मैदागिन, विशेश्वरगंज और गोलगड्डा मार्गों पर किसी भी प्रकार के चार पहिया बड़े वाहन (आर्मेनिया, टेम्पो ट्रेवलर आदि) का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा।
इसी तरह ब्रॉडवे तिराहा, अग्रवाल तिराहा, सोनारपुरा और गोदौलिया की ओर भी बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।
केवीएम क्षेत्र के लिए डायवर्जन प्लान (भीड़ होने पर)
अमर उजाला से लहुराबीर जाने वाले वाहन लकड़मंडी/तेलियाबाग की ओर मोड़े जाएंगे।
गोलगड्डा से विशेश्वरगंज जाने वाले वाहन राजघाट की ओर डायवर्ट होंगे।
विशेश्वरगंज से मैदागिन जाने वाले वाहन गोलगड्डा की ओर भेजे जाएंगे।
भेलूपुर से सोनारपुरा की ओर जाने वाले वाहन ब्रॉडवे की ओर डायवर्ट होंगे।
ब्रॉडवे से अग्रवाल तिराहा की ओर जाने वाले वाहन रविद्रपुरी की ओर मोड़े जाएंगे।
अस्सी / रविदास घाट के लिए डायवर्जन (आवश्यकतानुसार)
बैंक ऑफ बड़ौदा तिराहा से अस्सी की ओर चार पहिया वाहन नहीं जाएंगे, इन्हें रविदास गेट की ओर भेजा जाएगा।
नगवा चौराहा से रविदास घाट/अस्सी घाट जाने वाले वाहन ट्रॉमा सेंटर की ओर डायवर्ट होंगे।
पद्मश्री चौराहे से अस्सी की ओर जाने वाले वाहन रविद्रपुरी की ओर मोड़े जाएंगे।
नमो घाट के लिए डायवर्जन
शूजाबाद से राजघाट की ओर चार/तीन पहिया वाहन नहीं जाएंगे, इन्हें पड़ाव/रामनगर की ओर भेजा जाएगा।
गोलगड्डा तिराहा से नमो घाट की ओर चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, इन्हें लकड़मंडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
ट्रैफिक हेल्पलाइन
यातायात संबंधी किसी भी असुविधा की स्थिति में नागरिक निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं—
ट्रैफिक कंट्रोल रूम: 7839856994
ट्रैफिक हेल्पलाइन: 7317202020
अंशुमान मिश्र (अपर पुलिस उपायुक्त, यातायात) ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और पुलिस सहयोग से नववर्ष को सुरक्षित व व्यवस्थित बनाएं।
#VaranasiTraffic #NewYear2026 #TrafficDiversion #RoadSafety #VaranasiPolice #GhatTraffic #PublicAdvisory #UPNews #SafeTravel #varanasinews #newsupdate #viralnews #news













