तगादे से उबकर व्यापारी पुत्र ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सरायख्खाजा जौनपुर। थाना क्षेत्र स्थित अतरही गांव में बुधवार को सुबह तड़के मे गल्ला व्यापारी पुत्र सलीम खान ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलने पर पुलिस फोर्स मौके पर पहुच कर कमरे से शव बरामद कर घटना मे प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया। बताया जाता है कि सलीम खान के पिता गल्ले का बडा व्यापारी था जो कुछ दिनों पहले ही मर गया था जिसके उपर किसानों का लाखों रुपए बकाया था जिसका तगादा लोग किया करते थे जिसके कारण उब करके बुधवार को सुबह तड़के मे अपने कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। सलीम खान अपने पिता का इकलौता बेटा था।सलीम खान के पीछे पत्नी तथा एक तीन साल की बेटी व छः माह का बेटा है। थाना प्रभारी सरायख्खाजा जागदीश कुशवाहा ने बताया कि मामला आर्थिक तंगी का हैं जिसके कारण उब करके तमंचे से फायर कर आत्महत्या कर लिया।शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असली कारणों काआ पता लग जाएगा।












