व्यापारी अपने को महसूस कर रहा है असुरक्षित, राधेरमण जायसवाल
संकल्प सवेरा,जौनपुर। नगर के व्यस्ततम चौराहे में से एक कुत्तूपुर चौराहे पर दुकान में घुसकर बंदूक की नोक पर हुई लूट से व्यापारी समाज में बहुत रोष व्याप्त है। जौनपुर नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में पीड़ित रवि कुमार से व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल मिला और पूरी घटना का अवलोकन किया।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि आज व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। इस तरह की घटना पर त्वरित कार्रवाई की व्यापारी वर्ग उम्मीद करता है, उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पुलिस अधीक्षक महोदय से मांग की कि घटना का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जाए और जिन लोगों ने यह कृत्य किया है उन्हें सलाखों के अंदर पहुंचाया जाए।
प्रतिनिधि मंडल में उपाध्यक्ष अमर जौहरी और दिनेश श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि जल्द से जल्द इस छिनैती का पर्दाफाश किया जाए जिससे कि व्यापारियों में सुरक्षा की भावना जागे।
प्रतिनिधिमंडल में नगर उपाध्यक्ष संतोष साहू, महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि,
महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू, नगर मंत्री चंद्रप्रकाश जायसवाल, मीडिया प्रभारी यशवंत साहू, नगर मंत्री धीरज गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, अनिल वर्मा, सत्य प्रकाश जायसवाल आदि व्यापारी शामिल रहे !












