कल होगी सन राइज पब्लिक स्कूल जौनपुर में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का सम्मेलन
जौनपुर,संकल्प सवेरा
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा अनिल गुप्ता ने बताया कि कल दिनांक 26 दिसम्बर को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सम्मेलन शाहगंज के मजडीहा में शन राइज पब्लिक के मैदान में सम्पन्न होगा। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनिल राजभर जी उपस्थित रहेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी सिंह पटेल रहेगे। उन्होंने आगे बताया कि जिले के समस्त पदाधिकारी पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को सफल बनाने के प्रत्येक मण्डल में प्रवास कर गांव गांव घूमकर पिछड़ा मोर्चा के सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह कर रहे है। और मोदी सरकार और योगी सरकार के पिछड़ो के लिये जो योजना चला रही है उनको जन जन तक पहुँचा रहे है।












