• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
Advertisement
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look
No Result
View All Result
Sankalp Savera
No Result
View All Result
Home Life Style

आज रोहित-राहुल में मुकाबला, प्वाइंट बनाने के लिए MI और KXIP की टक्कर

Sankalp Savera by Sankalp Savera
October 1, 2020
in Life Style
0
आज रोहित-राहुल में मुकाबला, प्वाइंट बनाने के लिए MI और KXIP की टक्कर
1.5k
VIEWS
Share on FacebookShare on TelegramShare on WhatsappShare on Twitter

आईपीएल के 13वें सीजन के 13वें मैच में गुरुवार को अबु धाबी में मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीमें आमने-सामने होंगी.

आईपीएल के 13वें सीजन के 13वें मैच में गुरुवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीमें आमने-सामने होंगी. पिछले मैचों में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद हार का सामना करने वाली दोनों टीमें मैच में छोटी-छोटी गलतियों से बचकर लय हासिल करने की कोशिश करेंगी. अबु धाबी में यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा.

किंग्स इलेवन टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 224 रनों का लक्ष्य दिया था, लेकिन वह इसका बचाव नहीं कर पाई. यह टीम के लिए गहरा झटका रहा. दूसरी तरफ मुंबई ने कीरोन पोलार्ड और ईशान किशन की लाजवाब पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 202 रनों के लक्ष्य तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन आखिर में सुपर ओवर में उसे दो अंक गंवाने पड़े.

MI vs KXIP: आंकड़े क्या कहते हैं..? 

आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें, तो मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच अब तक 24 मुकाबले (2008-2019) हो चुके हैं. मुंबई ने 13 और पंजाब ने 11 मैच जीते हैं.

मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच गंवाया था, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराकर उसने शानदार वापसी की थी. आरसीबी के खिलाफ हालांकि छोटी-छोटी गलतियां उसे भारी पड़ गई थीं.

लगभग यही स्थिति किंग्स इलेवन की भी है, जिसने दिल्ली कैपिटल्स से पहला मैच गंवाने के बाद आरसीबी के खिलाफ अपना खाता खोला, लेकिन रॉयल्स के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी के बावजूद उसे हार का सामना करना पड़ा.

रॉयल्स के खिलाफ पंजाब के गेंदबाज अपनी लय में नहीं दिखे. शेल्डन कॉट्रेल के एक ओवर में राहुल तेवतिया के पांच छक्के इसका सबूत है. यहां तक कि बेहतरीन फॉर्म में चल रहे मोहम्मद शमी ने भी चार ओवर में 53 रन लुटाए और तीन विकेट लिये. लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को छोड़कर कोई भी गेंदबाज पिछले मैच में प्रभाव नहीं छोड़ पाया.

किंग्स इलेवन ने अब तक विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को मौका नहीं दिया है, लेकिन राहुल और मयंक अग्रवाल के शानदार प्रदर्शन से उनकी बल्लेबाजी मजबूत नजर आती है. मुंबई को अगर मैच जीतना है तो इन दोनों को सस्ते में आउट करना होगा.

राहुल और अग्रवाल दोनों ने अब तक एक-एक शतक और एक-एक अर्धशतक जमाए हैं. रॉयल्स के खिलाफ तो उन्होंने पहले विकेट के लिए 183 रनों की साझेदारी की.

मुंबई का बल्लेबाजी और गेंदबाजी विभाग काफी संतुलित नजर आता है. उसके पास शीर्ष क्रम में कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे बल्लेबाज हैं, जिसके बाद पोलार्ड और हार्दिक पंड्या जैसे आक्रामक बल्लेबाज जिम्मेदारी संभालते हैं.

मुंबई के लिए अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ है. अब तक खेले गए मैचों में उनके प्रदर्शन में निरंतरता का अभाव दिखा. बुमराह ने तीन मैचों में तीन विकेट लिये हैं और वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे हैं.

मुंबई की टीम इस मैदान पर पहले मैच खेल चुकी है और वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेगी. उसने अपने पहले दो मैच इसी मैदान पर खेले थे.

टीमें इस प्रकार हैं –

किंग्स इलेवन पंजाब

केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, शेल्डन कॉट्रेल, क्रिस गेल, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, जेम्स नीशाम, निकोलस पूरन, ईशान पोरेल, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, कृष्णप्पा गौतम, हरप्रीत बरार, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, दर्शन नलकांडे, रवि बिश्नोई, सिमरन सिंह, जगदीश सुचित, तजिंदर ढिल्लो, हार्डस विलोजेन.

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स पेटिंसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैक्लेनघन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डि कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट.

Previous Post

पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का कार्य करें वर्तमान सरकार : अरविन्द पटेल

Next Post

FIR लिखने के लिए दारोगा ने पीड़ित से मांगे 20 हजार

Sankalp Savera

Sankalp Savera

Next Post
FIR लिखने के लिए दारोगा ने पीड़ित से मांगे 20 हजार

FIR लिखने के लिए दारोगा ने पीड़ित से मांगे 20 हजार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

काशीराम ने दलितों, शोषितों और पिछड़ों को राजनीत का सपना दिखाया:- डॉ रागिनी सोनकर

March 15, 2026
  • Trending
  • Comments
  • Latest
जौनपुर भदेठी कांड : सपा नेता जावेद सिद्दीकी पर लगा गैंगस्टर

जावेद सिद्दीकी समेत पांच आरोपियों को मिली जमानत

June 20, 2020
पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

पूर्व मंत्री व विधायक पारस नाथ यादव का निधन

June 12, 2020
बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

बकरी के दूध, पपीते के पत्ते से नही बढ़ता है प्लेटलेट्स: डॉ0 विजय नाथ मिश्रा

November 13, 2022
क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

क्या आपके पास है 10 रुपये का 786 नंबर वाला ये नोट? तो घर बैठे कमा सकते हैं 5 लाख रुपये- जानें कैसे

3
पूर्वाचंल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं दो अप्रैल तक स्थगित

पीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के बीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित

2
डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

डॉ हरेंद्र सिंह MLA की तरफ से आप सभी को स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनायें ।

1
संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

अवैध गैस सिलेंडरों के भंडारण पर छापेमारी, 53 अवैध गैस सिलेंडर बरामद

March 16, 2026
संकल्प सवेरा || Sankalp Savera

संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल अब आपके हाथो मे है। पहली बार इसे देखकर आप इसके सभी समाचार को देखना तथा पढना चाहते होंगे। जिसमे हम बाधक नही बनना चाहते। सिर्फ एक संदेश देना चाहते है कि संकल्प सवेरा न्यूज पोर्टल के हर लेख,आलेख,तथा समाचार मे अपनापन का अहसास होगा। इस भावना को जगाए रखने के लिए हम सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।

Follow Us

Browse by Category

  • Corona Update
  • Desh-Videsh
  • Dharm
  • Jaunpur
  • kavita sangrah
  • Life Style
  • Purvanchal News
  • Recruitment
  • Uncategorized
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Videos

Recent News

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

संतोष मिश्रा शुग्गू सभासद मनोनीत

March 16, 2026
जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

जे. सी आई जौनपुर चेतना का होली मिलन समारोह संपन्न 

March 16, 2026
  • Home
  • Desh-Videsh
  • Uttar Pradesh
  • Purvanchal News
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Tamannaah Bhatia shines in celestial blue lehenga in new video, talks about her ‘sexy’ bridal look

© 2020 Sankalp Savera - Hindi News Portal Designed by Digital Karigar.