हड्डियों को मजबूती के लिए लें कैल्शियम विटामिन डी युक्त आहार:- डा0 अबू फैसल
शिविर में 250 रोगियों की हुई नि:शुल्क जांच
संकल्प सवेरा शाहगंज / जौनपुर हिन्द अर्थों एंड पाली क्लिनिक नजीराबाद के निकट स्टार जिम शाहगंज में रविवार को निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 250 रोगियों की नि:शुल्क जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां दी गई। डाक्टरों ने रोगियों को ऑस्टियोपोरोसिस से जुड़ी जानकारी भी दी। शिविर में क्षेत्र के आस-पास इलाकों से सुबह से ही रोगियों के आने का सिलसिला शुरू हुआ तो दोपहर बाद तक चलता रहा।
हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डा. अबू फैसल ने बताया कि ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक ऐसी समस्या है, जिसमें हड्डियों में ताकत नहीं होती। उन्होंने इसके लिए पर्याप्त कैल्शियम और विटामिन डी युक्त संतुलित आहार लेने की सलाह दी। उन्होंने लोगों को सजेस्ट करते हुए बताया कि मनुष्य के एक अवस्था के बाद ठीक से खान – पान और पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम व विटामिन न लेने से हड्डियां कमजोर होना शुरू हो जाती है। जिससे हड्डियों में दर्द होना शुरू हो जाता है।
आजकल यह बीमारी ज्यादातर लोगों में पायी जा रही है। इससे बचने के लिए पहले से ही सावधान होने की जरूरत है। कैम्प के माध्यम से उन्होंने युवाओं को नशा मुक्ति की अपील करते हुए नशा खोरी से दूर रहने की सलाह दी है। कैम्प में आएं मरीजों का जांच कर आवश्यक सलाह देते हुए निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस दौरान मुख्य रूप से संदीप गुप्ता,
मेराज अहमद फिजियोथेरेपीस्ट, सत्यम, गणेश दुबे उज़ैर अंसारी एहतेशाम अहमद डॉ0 अबु ज़ैद खान, आदि लोगों ने कैम्प में सहयोग किया।












