अपने अंतिम समय तक समाज सेवा एवं समाज उत्थान हेतु समर्पित थे कैलाश नारायण सारंग – राकेश कुमार श्रीवास्तव
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने मनाया अपने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि
संकल्प सवेरा,जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के मियांपुर स्तिथ कैम्प कार्यालय पर प्रदेश महामंत्री एवं जिलाध्यक्ष जौनपुर राकेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश नारायण सारंग की पुण्यतिथि पुष्पांजलि कार्यक्रम कर मनाई गई।
इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने बोला कि अपने अंतिम समय तक समाज सेवा एवं समाज उत्थान हेतु समर्पित थे स्मृतिशेष कैलाश नारायण सारंग जी, उनके अंदर विलक्षण नेतृत्व की क्षमता थी। स्मृतिशेष सारंग जी सदैव अपने से छोटों का मार्गदर्शन करते थे। वे सत्ताधारी पार्टी भाजपा के संस्थापक सदस्य भी रहे।
इस अवसर पर अभाकम के संरक्षक आनंद मोहन श्रीवास्तव, कायस्थ कल्याण समिति के संरक्षक प्रदीप श्रीवास्तव डीओ एवं कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने भी सारंग जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला व विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर आरडी श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव ऑडिटर, सुनील अस्थाना, प्रदीप अस्थाना, कायस्थ कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ अशोक अस्थाना, युवा अध्यक्ष संजय अस्थाना, उपाध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव नगर अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, प्रमोद दादा,
दयाशंकर निगम, युवा महामंत्री अमित निगम, विजय श्रीवास्तव, सचिन श्रीवास्तव, अखिलेश श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, आशुतोष श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
पुष्पांजलि कार्यक्रम का संचालन महासचिव सुरेश अस्थाना ने किया।












