मारपीट में तीन किशोर घायल
![]()
शाहगंज / जौनपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत बड़ागांव में बच्चों के नहाने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में एक ही पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां सभी का प्राथमिक उपचार कराया गया।
क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार की शाम बच्चों के ट्यूबेल पर नहाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गया। जिसमें एक ही पक्ष के 13 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र जग्गू 14 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र रामवचन व 16 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र इन्दल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं पीड़ितों की तहरीर पर चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शान्ति भंग में चालान भेज दिया।












