संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग हजारों का सामान जलकर राख
कबूलपुर। सिरकोनी विकासखंड के गयासपुर गांव में आग लगने से मड़ई में रखा गृहस्थी का सारा समान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गयासपुर निवासी रामसनेही सिंह के मड़हे में अचानक 4:00 बजे आग लग गई ।जिससे उसमें रखा गेहूं चावल, भूसा, कपड़ा, बिस्तर, चारपाई सब जलकर राख हो गया। रामसनेही सिंह ने बताया कि लगभग ₹45000 का सामान जल गया है। उसमें बंधी गाय और उसका बच्चा भी झुलस गया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक लगभग सारा सामान जलकर राख हो चुका था। रामसनेही सिंह के घर पर कोई नहीं था। केवल महिलाएं ही थी आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया। पूर्व प्रधान द्वारा लोकपाल को सूचना दे दी गई है।