मुंबई में स्वामी रामभद्राचार्य
जौनपुर,संकल्प सवेरा। जगद्गुरू रामभद्राचार्य महाराज आशीर्वचन देने के लिए मुंबई पहुंच गये हैं। मुंबई पहुंचने पर हजारों भक्तों ने शीश झुकाकर नमन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने जौनपुर (गोधना) के निवासी और महाराष्ट्र में रह रहे वरिष्ठ भाजपा ज्ञानप्रकाश सिंह के आवास पर पहुंचे। वहां पर पूरे परिवार ने उनका पांव पखारने के बाद आशीर्वाद लिया। ज्ञातव्य हो कि स्वामी रामभद्राचार्य जौनपुर जनपद के सुजानगंज इलाके के मूल निवासी है और उनका कर्मस्थल चित्रकूट है। स्वामी रामभद्राचार्य द्वारा चित्रकूट में शिक्षा उन्नयन के लिये विश्वविद्यालय भी चलाया जा रहा है।












