जौनपुर ,संकल्प सवेरा एक साल बाद सोमवार को जब परिषदीय विद्यालयों के बच्चे अपने विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने आये तो विद्यालय का कायाकल्प के तहत बदले परिवेश को देखकर वो अवाक रह गए। ऐसा ही कुछ दिखा सिकरारा प्राथमिक विद्यालय के अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर का।
निर्धारित समय से पहले ही जब बच्चे अपने स्कूल में पहुंचे तो देखा कि विद्यालय पूरी तरफ से बदल गया। विद्यालय ट्रेन के डिब्बों जैसा और हर कक्षो में बैठने के लिए शानदार डेस्क व बेंच की ब्यवस्था।
कमरों में टाइल्स, ग्रीन बोर्ड आदि से सुसज्जित था। विद्यालय में घुसने से पहले ही मुख्यद्वार पर शिक्षक व शिक्षिकाओं द्वारा सभी बच्चों का थर्मल स्क्रीनिंग, हाथों को सेनेटाइज किया जा रहा था। उसके बाद रोली चन्दन लगाकर उनका स्वागत किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को गुलाब का फूल व टॉफी भी दिया।
विद्यालय के द्वार पर ही खण्ड शिक्षा अधिकारी राजीव यादव,प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष व प्रधानाध्यापक अमित सिंह व सभी शिक्षकों ने बच्चों का स्वागत किया। पूरा स्कूल गुब्बारे से सजाया गया था, मिशन प्रेरणा की रंगोली भी बनाई गई थी।
विद्यालय के बदले स्वरूप को देखकर बच्चे बहुत ही प्रफुल्लित नजर आए। इस अवसर पर आराधना उपाध्याय नेहा जायसवाल दिनेश यादव श्यामधर यादव मनोज कुमार माधुरी सिंह एसएमसी अध्यक्ष विवेक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












