20 हजार नकद सहित कई लाख रुपये का सामान ले गये चोर
संकल्प सवेरा मुफ्तीगंज केराकत कोतवाली के देवाकल पुर गांव में बिती रात चोरो ने छत के रास्ते चढ़ से चढ़कर 20 हजार नकद सहित कई लाख रूपये का गहना लेकर फरार हो गये सुचना पर मुफ्तीगंज चौकी की पुलिस पहुंच कर छान बीन कर रही है
देवाकल पुर गांव निवासी बिश्राम यादव के घर में छत के रास्ते से चढ़ कर चोरो ने उनके घर में से दो सोने की सिकड़ी दो हार, दो मांग टीका, दो अंगुठी , चार कान का झुमका, चानी की दो जोड़ी पैजनी दो जोड़ी छड़ा , दो करधनी, सहित 20 हजार नकद सहित कई लाख रुपये का जेवरात उठा ले गये |












